{"_id":"58f74b7b4f1c1b1774473026","slug":"real-life-x-man-jamie-keetone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलता फिरता चुंबक है ये आदमी, हर एक अंग से चिपका लेता है बोतलें...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चलता फिरता चुंबक है ये आदमी, हर एक अंग से चिपका लेता है बोतलें...
Thu, 20 Apr 2017 11:58 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
v
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने हॉलीवुड फिल्म एक्स मैन तो देखी होगी जिसमे लोगों के पास अनोखी शक्तियां होती हैं लेकिन इस रियल लाइफ के एक्स मैन के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी, जो अपने शरीर पर बोतल और कैन जैसी चीजे चिपका लेता है। अपनी इसी अनोखी शक्ति के कारण ये शख्स समाज सेवा भी करता है ये अपने सिर पर पानी की बोतल चिपकाकर बिना हाथ लगाए लोगों को पानी पिलाता है। अमेरिका के शिकागो में रहने वाले इस शख्स का नाम है 'जेमी कीटोन' और इसकी शरीर पर चीजे चिपका लेने की असाधारण क्षमता के कारण जेमी “Can Head” नाम से भी मशहूर है।
2 of 5
जेमी ने एक बार अपने सिर पर पानी की बोतल चिपकाकर एक महिला को बिना हाथ लगाए पानी पिलाया जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। जेमी ने वहां खड़े कई लोगों को इसी तरीके से पानी पिलाकर दिखाया। इसके बाद जेमी ने एक शख्स को कोल्ड ड्रिंक की कैन दी और कहा उसे सही से चेक कर ले ताकि लोगों के मन में कोई शंका ना रहे फिर जेमी ने सभी लोगों के सामने उस केन को अपनी हथेली पर चिपकाकर दिखाया ये देखकर वहां खड़े सभी लोग हैरत में पड़ गए।
3 of 5
जेमी अपने हाथ पैरों और सिर पर इसी तरह बोतल और केन जैसी चीजें बड़ी आसानी से चिपका लेते हैं। जेमी जब भी बाजार से सामान लाते हैं तो ऐसे ही शरीर पर चिपका कर लाते हैं। ये देखकर लोग काफी आश्चर्यचकित रह जाते हैं और इनको देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है लोग इनके साथ फोटो भी खिंचाते हैं। दरअसल जेमी के पास कोई अद्भुत शक्ति नहीं है बल्कि इनको एक ऐसी बीमारी है जिस कारण कोई भी चीज इनके शरीर से आसानी से चिपक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विशेषज्ञों के अनुसार जेमी के शरीर का तापमान एक औसत तापमान से कहीं ज्यादा है और इसी कारण इनकी स्किन किसी भी चीज को चिपका लेती है। जेमी की इस असाधारण क्षमता के कारण इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। 47 वर्षीय जेमी ने एक इंटरव्यू में बताया की इनके शरीर का औसत से ज्यादा तापमान होने के कारण इनकी स्किन किसी सक्शन कप की तरह काम करती है और इसी कारण कोई भी चीज इनके शरीर से आसानी से चिपक जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
जेमी को अपनी इस असाधारण क्षमता का आभास तब हुआ जब ये 7 साल के थे तब इन्होने महसूस किया कि इनके शरीर से इनके खिलौने चिपक जाते हैं। जब जेमी ने इसके बारे में अपने परिजन को बताया तो उन्होंने सोचा ये शायद देवदार के पेड़ पर चढ़ने से उससे निकलने वाले गोंद जैसे पदार्थ के शरीर पर लग जाने के कारण हो रहा है। लेकिन आगे चलकर जब इस बारे में डॉक्टर से सलाह ली गई तब हकीकत सामने आई कि ये सब इनकी बीमारी के कारण होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।