{"_id":"5ab39fc84f1c1b51408b45b8","slug":"python-clutched-the-throat-of-a-man-at-mau-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब अजगर ने जकड़ा मालिक का गला, वो छटपटाता रहा लोग तमाशा समझ वीडियो बनाते रहे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
...जब अजगर ने जकड़ा मालिक का गला, वो छटपटाता रहा लोग तमाशा समझ वीडियो बनाते रहे
Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Python sirens unconscious
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक सपेरे का अजगर उसकी ही जान का दुश्मन बन गया। जी हां, सपेरा पालतू अजगर लेकर अपना तमाशा दिखा रहा था कि अचानक अजगर ने उसका गला इस कदर जकड़ लिया कि तमाशा देखने वाले भी दंग रह गए।
2 of 5
Snake charmer with python
यह घटना उस वक्त हुई जब वह लोगों को तमाशा दिखा रहा था। यूपी के मऊ से यह चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। अजगर ने सपेरे के गले को इतना कसकर जकड़ लिया कि वह तमाशा दिखाते-दिखाते बेहोश हो गया। तमाशा देख रहे लोग उसकी मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
3 of 5
Snake charmer with python
मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली के बाजार इलाके में यह सपेरा सड़क किनारे बैठकर तमाशा दिखा रहा था। वहां अच्छी खासी भीड़ जमा थी। जैसे ही सपेरे ने अजगर को अपने गले में डाला तभी अजगर ने अपनी पकड़ से सपेरे के गले को कसना शुरू कर दिया और तब तक सपेरे के गले में लिपटा रहा जब तक सपेरा अचेत होकर जमीन पर नहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Snake charmer with python
वीडियो में सपेरा अजगर को अपने गले से निकालने की कोशिश करता है लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद वह जमीन पर ओंधे मुंह गिर पड़ता है। तमाशा देख रहे एक शख्स के दिमाग में आया कि कहीं यह सपेरा बेहोश तो नहीं हो गया। उसने फौरन बगल से पानी लाकर उसके ऊपर छींटे मारे तो भी उसको होश नहीं आया। होश नहीं आने पर तमाशा देखने वालों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
5 of 5
Snake charmer
आनन-फानन में पहले उन्होंने अजगर को हटाया फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए सपेरे को वाराणसी इलाज के लिए भेज दिया है। इन सबके बीच चौंकाने वाली बात यह है कि सपेरे की पहचान के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।