{"_id":"5ab3a1814f1c1b3a058b6978","slug":"in-spain-man-kicked-a-woman-for-making-a-viral-video-now-pay-45-lack-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करवाने की चाहत में बीच सड़क महिला को ऐसे मारी लात, भरने पड़ेंगे 45 लाख","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
वीडियो वायरल करवाने की चाहत में बीच सड़क महिला को ऐसे मारी लात, भरने पड़ेंगे 45 लाख
Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्पेन के बार्सिलोना शहर में एक व्यक्ति ने प्रैंक बनाने के चक्कर में ऐसा काम किया जिसे कोई सोच भी नहीं सकता। उस शख्स ने वायरल वीडियो बनाने के लिए एक महिला के साथ ऐसी हरकत को अंजाम दिया जिसे देख सबके पसीने निकल गए। दरअसल उस शख्स ने महिला को पीछे से जोरदार लात मारी थी। वायरल वीडियो बनाने के चक्कर में मामला इतना बढ़ गया था कि नौबत माफी और मुआवजे तक आ पहुंची। आपको बता दें कि लात मारने वाला शख्स पीड़िता को 45 लाख रुपए का भुगतान करेगा।
2 of 5
दरअसल मारियो ग्रेसिया मोंटियालेग्र नामक एक शख्स ने यह प्रैंक वीडियो शहर के डियागोनल मार इलाके में बनाया था। वह वीडियो बनाते हुए एक अनजान महिला के पास पहुंचा था जो अपनी दोस्त के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रही थी। इस वीडियो में 24 वर्षीय मारियो उस अनजान महिला को लात मारने से पहले उल्टी गिनती गिनते नजर आ रहे है। इसके बाद वह अचानक से दौड़ते हुए 48 वर्षीय महिला के पैर में कुंग फू स्टाइल में जोर से लात मार देते हैं।
3 of 5
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लात मारने के तुरंत बाद मारियो उस जगह से भाग जाते हैं। महिला उस शख्स की लात से जोरदार गिर जाती हैं। जैसे ही महिला पीछे मुड़कर देखती है तो उसे हंसते और मजाक बनाते हुए मारियो नजर आते हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही देर में इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यह घटना फरवरी 2015 की थी जिसकी क्लिप कैटलन पुलिस ने हाल ही में जारी की है। पुलिस ने इस वीडियो के साथ यह भी कहा था कि इस शख्स को पकड़ने में हमारी मदद करिए जो बेगुनाह लोगों पर हमला करना ठीक समझता है। देखें वीडियो-
विज्ञापन
5 of 5
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मारियो खुद ही घर के पास स्थित पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे। वह पीड़िता को मुआवजा देने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रैंक के चक्कर में महिला को लात मारने की वजह से उसकी एड़ी में चोट और घुटने व हाथों में कुछ खरोंचें आई थीं। इतना ही नहीं तबीयत बिगड़ने के कारण उस महिला को अपने दफ्तर से 75 दिन की लंबी छुट्टी भी लेनी पड़ी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।