महिलाएं अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और डाइटिंग का विशेष ध्यान रखती हैं। लेकिन इंग्लैंड में एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। एक महिला का पेट लगातार बढ़ता जा रहा था, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद महिला डर गई और डॉक्टर हैरान हो गए।
दरअसल, ये कहानी इंग्लैंड के स्वानसी शहर में रहने वाली 28 साल की कीली फावेल की है। इनका वजन अचानक बढ़ने लगा था और पेट धीरे-धीरे फूलता जा रहा था, तब कीली को लगा कि वो प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर उसका पार्टनर जैमी गिबिन्स भी काफी खुश हो गया। ये दोनों पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं।
हालांकि जब कीली ने प्रेग्नेंसी टेस्ट करके देखा तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद उसे लगा कि शायद मोटापे की वजह से ऐसा हो रहा है। साल 2016 में जब कीली की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई तो उसने डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया।
ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने कहा ये दवा के साइड इफेक्ट की वजह से हो रहा है। लेकिन जब कीली ने बताया कि वह उस दवा को लेना छह महीने पहले ही बंद कर चुकी है। तो डॉक्टर को भी लगा कि वो प्रेग्नेंट है और कंफर्म करने के लिए उन्होंने उससे अल्ट्रासाउंड स्केन कराने के लिए कहा।
5 of 7
pregnant and cyst test
- फोटो : Social Media
कीली ने पिछले साल जनवरी में अल्ट्रासाउंड कराया था, इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट ने जब पेट के आसपास डिवाइस को घुमाया तो स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आया, वो खाली दिखा। जिसके बाद कीली बेहद परेशान हो गई। जब कीली ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसके पेट में ओवेरियन सिस्ट बन गया है, जिसकी वजह से उसका पेट इतना फूल गया है और वजन इतना ज्यादा बढ़ गया है।