{"_id":"5b9b6b95867a55014042d7ae","slug":"pregnant-woman-found-dead-rat-in-soup-at-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाने मेंं मिली ऐसी चीज, रेस्टोरेंट को हो गया 19 करोड़ डॉलर का नुकसान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
खाने मेंं मिली ऐसी चीज, रेस्टोरेंट को हो गया 19 करोड़ डॉलर का नुकसान
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
aa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ऊंची दुकान फीके पकवान' वाली कहावत तो आपने खूब सुनी होगी। आज देख भी लीजिए। जी हां, सोशल मीडिया पर ठीक ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चीन के एक रेस्टोंरेंट में एक महिला ने सूप ऑर्डर किया लेकिन उसके बदले में मेजबान ने उसे ऐसी चीज लाकर दी जिसे देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद मामला इतना बड़ा हो गया कि रेस्टोरेंट को 19 करोड़ डॉलर गंवाने पड़ गए।
aa
इस घटना के बारे में जानने के बाद हो सकता है कि आप भी रेस्टोरेंट में खाना पसंद न करें। दरअसल, यहां एक गर्भवती महिला को रेस्टोरेंट स्टाफ ने सूप में मरा हुआ चूहा परोस दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में चोपस्टिक के जरिए मरे हुए चूहे जैसी कोई चीज दिखाई गई है। सूप में मरे हुए चूहे की तस्वीरें वायरल होने के बाद शिआबू शिआबू नामक हॉटपॉट रेस्टोरेंट के शेयर अचानक धड़ाम से गिर गए हैं।
aa
महज एक साल के भीतर इस रेस्टोरेंट को 19 करोड़ डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह घटना चीन के शेनडूंग प्रांत की है। इस घटना के सामने आने के बाद रेस्टोरेंट चेन को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस चलते चीन में मौजूद इसके सभी रेस्टोरेंट की बिक्री पर भी बड़ा असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रेस्टोरेंट ने महिला को पांच हजार युआन मुआवजा देने की पेशकश की थी। हालांकि महिला के पति ने मुआवजे के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वह चाहते थे कि मुआवजे की राशि तय होने से पहले उनकी पत्नी का फुल बॉडी चेकअप हो।
विज्ञापन
d
गर्भवती महिला छह सितंबर को अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट गई थी जहां उसके खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया। महिला के पति ने कहा है कि जब उनकी पत्नी को गर्भ में पल रहे बच्चे की चिंता हुई तो स्टाफ के एक सदस्य ने गर्भपात की सलाह दी और उस प्रक्रिया के लिए 20 हजार युआन की राशि देने की पेशकश की।