फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खून के सैंपल से कपड़े डिजाइन करती है यह फैशन डिजाइनर

Sat, 09 Sep 2017 12:19 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 09 Sep 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Poppy Nash is fashion designer who makes cloth with blood
Poppy Nash - फोटो : MELANIE HYAMS
अगर आपको डायबिटीज है तो खून में शुगर की मात्रा को चेक करना आपकी रोजमर्रा ज़िंदगी का हिस्सा है। मगर डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित एक फैशन डिजाइनर ने एक कदम आगे बढ़ते हुए शुगर टेस्ट के नतीजे के खून को अपने डिजाइन किए हुए कपड़ों में इस्तेमाल करने लगीं।

 
Poppy Nash is fashion designer who makes cloth with blood
Poppy Nash - फोटो : MELANIE HYAMS
पोपी नाश को छह साल की उम्र में टाइप वन डायबिटीज हो गई थी और इसका मतलब था कि उनका जिस्म इंसुलिन पैदा करने के काबिल नहीं रहा था। डायबिटीज की बीमारी के बाद उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई उन्हें दिन में कई बार खून में शूगर की जांच करनी होती है और उसके साथ इंसुलिन का इंजेक्शन लगाना पड़ता है। नाश को एक नया विचार उस वक्त मिला जब वह अपने पैतृक घर से ग्लास्गो स्कूल ऑफ़ आर्ट में कम्यूनिकेशन डिजाइन में पढ़ाई करने गईं। यहां उन्होंने टेक्सटाइल के क्षेत्र को अपनाया और स्क्रीन प्रिंटिंग करना सीखा।
 
Poppy Nash is fashion designer who makes cloth with blood
Poppy Nash - फोटो : MELANIE HYAMS
नाश ने अपने शुगर के नतीजों को इकट्ठा किया और उन्हें प्रिंट करना शुरू कर दिया और इस मकसद के लिए कपड़े को ऐसे डिजाइन किया कि वह पहनने के काबिल हो जाएं। नाश के अनुसार यह ऐसे था कि उन्होंने अपने ख़ून को बुनना शुरू कर दिया।वह कहती हैं कि इसमें कोई शक नहीं है कि उनका काम डराने वाला है लेकिन वह इस हकीकत का सामना करती हैं और ये उन्हें बताता है कि अगर आप अपना खयाल नहीं रखेंगे तो नतीजे क्या हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Poppy Nash is fashion designer who makes cloth with blood
Poppy Nash - फोटो : MELANIE HYAMS
नाश कहती हैं कि उन्हें ऐसे अख़बार कि कतरनें तराशीं जिनसे डायबिटीज़ की कड़वी हकीकत का अंदाज़ा हो सके और उनका चादरों पर पैचवर्क शुरू कर दिया। वह इस वक्त टेक्स्टाइल, कपड़ों और परिधानों पर काम कर रही हैं और उनको प्रदर्शनियों में भेजती हैं लेकिन उन्हें यकीन है कि एक दिन उनके कपड़ों के डिजाइन का कलेक्शन होगा। 
 
विज्ञापन
Poppy Nash is fashion designer who makes cloth with blood
Poppy Nash - फोटो : MELANIE HYAMS
उनका कहना है कि उन्हें बहुत खुशी होगी कि लोग उन्हें पहनें और डायबिटीज की कहानी बयान करें जिसके बारे में वह जानते भी नहीं। नाश अब भी अपना बल्ड शुगर मशीन से चेक करती हैं और उससे उन्हें रचनात्मकता दिखाने का मौक़ा भी मिल रहा है। वह कहती हैं कि यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि वह एक बेकार चीज को ऐसी चीज़ में बदल सकती हैं जो दिलचस्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed