अंकलेश्वर जीआईडीसी की रहने वाली एक शादीशुदा महिला अचानक ही अपने पति और डेटे को छोड़ घर से चली गई। पुलिस की जांच में पता चला कि यह प्यार का मामला है। पति को पहले से खबर थी लेकिन उसने कभी कुछ नहीं कहा। पत्नी को जिससे प्यार हुआ था वह एक पुलिस वाला था। पत्नी के गुम होने के मामले में कामरेज पीएसआई (पुलिस सब इंस्पेक्टर) के खिलाफ अदालत में शिकायत की गई थी। बाद में कामरेज पुलिस थाने में पीएसआई के खिलाफ नॉन काग्नीजेबल एफआईआर भी दर्ज की गई थी। लेकिन अंत में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि प्यार का बुखार कुछ ऐसे उतर गया...
पश्चिम बंगाल के अंकलेश्वर जीआईडीसी के कावेरी अपार्टमेंट में रहने वाले देवदास जीतेन राय विश्वास की पत्नी चंदा 29 अक्टूबर 2017 को अपने बेटे राज से यह कहकर निकली थी कि अब वह भी वापस घर नहीं लौटेंगी। उनके घर से चले जाने के एक बाद पति देवदास विश्वास ने अंकलेश्वर जीआईडीसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पत्नी गायब हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने चंदा विश्वास की तलाश शुरू की। पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। बाद में 11 नवंबर 2017 को चंदा विश्वास खुद पुलिस थाने पहुंचीं और लिखित में अपना पूरा बयान दिया।
11 नवंबर 2017 को पत्नी चंदा जीआईडीसी पुलिस थाने में अपना जवाब लिखवाने आईं, तब उसके साथ समीर परमार नाम का एक शख्स भी आया था। थाने में मौजूद लोगों ने साफ देखा था कि जब चंदा जवाब लिखवाकर जाने लगी थी तो समीर उसका हाथ पकड़कर उसे ले जा रहा था। दरअसल यह समीर परमार एक पुलिस वाला ही था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने समीर परमार की हरकतों को ध्यान में रखकर उसे तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दिया था।
आपको बता दें कि जब समीर परमार भरुच के वालिया में ड्यूटी पर थे, उसी समय यह दम्पति नर्मदा जिले के देडियापाड़ा में रहने आए थे। इस दौरान चंदा और समीर परमार की एक-दूसरे से मुलाकात हुई थी। कब यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गया गई, इसका दोनों को पता भी नहीं चला। दोनों के प्यार के बारे में पति को पूरा शक था लेकि उसने कुछ नहीं कहा। जब पत्नी चंदा घर से चली गई तब भी वह उसकी राह देखता ही रहा।
चंदा ने पुलिस थाने पहुंचकर यह बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से अपना घर छोड़ा था। वह अब अपने पति और बेटे के साथ नहीं रहना चाहती। वह अपनी किसी सहेली के यहां पर रह रही है। चंदा ने अपनी मर्जी से घर छोड़ने वाला बयान बार-बार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे नारी संरक्षण गृह में भेज दिया लेकिन चंदा वहां से भी भाग गई।