{"_id":"598d5f264f1c1b1d218b45a7","slug":"police-collected-poop-as-dna-sample-to-catch-thief-who-forgot-to-flush-toilet-in-los-angeles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toilet एक व्यथा कथा: फ्लश न करना इस चोर को पड़ गया भारी, पुलिस को दे दिया 'सबूत'","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
Toilet एक व्यथा कथा: फ्लश न करना इस चोर को पड़ गया भारी, पुलिस को दे दिया 'सबूत'
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Water
टॉयलेट की महिमा अपरमपार है। इसका अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आपकी सेहत और स्टेटस दोनों फलती-फूलती है। लेकिन अगर इसके प्रति लापरवाही बरती और इसके 'आत्मसम्मान' को ठेस पहुंचाई तो आपके साथ अनर्थ हो सकता है।
Trending Videos
Andrew David Jensen
- फोटो : AP
अगर अक्षय कुमार की फिल्म देखने के बाद भी आपको शौचालय की अहमियत का अंदाजा न लगा हो तो आपको अमेरिका में घटी एक दिलचस्प कहानी बताते हैं। दरअसल, अक्टूबर 2016 में लॉस एंजेलिस के एक घर में चोरी हुई। अपराधी ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी सोच में पड़ गए।
पढ़ें: दुनिया इन डिजाइनर टॉयलेट के मजे लूट रही है और हम खेतों में...
पढ़ें: दुनिया इन डिजाइनर टॉयलेट के मजे लूट रही है और हम खेतों में...
Toilet
लेकिन वह कहते है न, 'चोर चाहें जितना भी शातिर क्यों न हो, सबूत छोड़ ही जाता है।' लिहाजा, इस अपराधी ने भी जाने अनजाने सुराग छोड़ दिया। वो भी टॉयलेट में। जिस घर में चोरी हुई, वहां जांच करने पहुंचे अधिकारी टिम लोहमैन टॉयलेट में दाखिल हुए। यहां उन्हें पॉटी मिली जिसे सबूत के तौर पर इकट्ठा किया और फोरेंसिक लैब भेजा दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Toilet
लैब में इस पॉटी का इस्तेमाल डीएनए सैंपल के तौर पर किया गया। जब इस सैंपल को नेशनल डेटाबेस में मौजूद अन्य डीएनए सैंपल्स से मैच किया गया तो खुलासा हो गया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स कौन था।
विज्ञापन
Toilet
पुलिस ने बताया कि जब एंड्रयू डेविड जेनसेन घर में चोरी करने पहुंचा तो उसी दौरान वहां टॉयलेट का इस्तेमाल किया लेकिन हड़बड़ी या लापरवाही में वह फ्लश करना भूल गया। चोर का पता चलते ही पुलिस ने छानबीन तेज कर दी और अंतत: उसे गिरफ्तार कर लिया।