{"_id":"5bc96adfbdec22695c1f5266","slug":"pit-bull-dog-attack-his-owners-wife-to-kill-her-in-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी को घर में अकेला छोड़ गया था शख्स, कुत्ते ने दिखाए रंग, घर लौटकर देखा तो रह गया दंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
पत्नी को घर में अकेला छोड़ गया था शख्स, कुत्ते ने दिखाए रंग, घर लौटकर देखा तो रह गया दंग
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
pit bull dog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स सिर्फ दस मिनट के लिए बाजार क्या चला गया, उसकी दुनिया लुट गई। जी हां, जब उसने घर वापस आकर देखा तो उसकी दुनिया लुट चुकी थी। उसकी आंखों के सामने ऐसा नजारा था जिसे देखकर वह खड़े-खड़े थर्रा गया।
Robert Fraser
दरअसल, यह शख्स अपनी पत्नी को अपने पालतू कुत्ते के साथ घर में अकेला छोड़कर गया था। लेकिन उसे क्या पता था कि वह ऐसा करके कितनी बड़ी गलती करने जा रहा है। जी हां, जब वह सामान लेकर बाजार से वापस लौटा तो कमरे का नजारा होश उड़ा देने वाला था।
pit bull dog
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामला अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी का है। यहां रॉबर्ट फ्रेजर नामक शख्स पिछले कई सालों से यहां रह रहे थे। लगभग दो साल पहले ही उन्होंने एंजेला नामक महिला से शादी की थी। इसके अलावा रॉबर्ट के पास उनका एक पालतू कुत्ता भी रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Robert Fraser with her wife
उनके पास पिटबुल डॉग था, जिसका नाम उन्होंने 'केन' रखा था। रॉबर्ट के पास यह कुत्ता पिछले आठ साल से था। केन को रॉबर्ट ने खुद ट्रेंड किया था। उन्होंने केन की वफादारी देखी था और शायद उसी पर भरोसा कर वो उस दिन घर पर उसे अपनी पत्नी के साथ अकेला छोड़कर कुछ सामान लेने बाहर गए थे लेकिन उनको क्या मालूम था कि उनके साथ ऐसा कुछ होने वाला है।
विज्ञापन
Robert Fraser with her wife and pit bull dog
रॉबर्ट का पालतू डॉगी केन हमेशा अच्छा बर्ताव करता था। एंजेला से भी उसकी अच्छा बॉन्डिंग थी। लेकिन 15 मिनट बाद लौटा तो घर का नजारा बदल चुका था। रॉबर्ट की पत्नी एंजेला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और केने उसे काटता जा रहा था। रॉबर्ट ने देखा कि एंजेला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। ये नजारा देखकर पहले तो रॉबर्ट को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ, क्योंकि इससे पहले केन ने कभी ऐसा बर्ताव नहीं किया था। रॉबर्ट ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को कॉल कर सूचना दी।