फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल्लाह के लिए चलती ट्रेन को रोककर किया गया था ये काम, जानें क्या है इस वायरल तस्वीर का सच

Tue, 22 May 2018 08:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Photo being viral of people offering namaz on railway track
Namaz on railway track - फोटो : Anindya Chattopadhyay
इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिनमें रेलवे ट्रैक पर बैठे बहुत से लोग नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं जबकि तस्वीर में उनके पीछे एक इंजन भी रुका खड़ा नजर आ रहा है। इस फोटो को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग कहानी बयान की जा रही हैं। किसी का दावा है कि यह फोटो मुजफ्फरपुर बिहार की है तो किसी का दावा है कि इस ट्रेन को रोक कर नमाज पढ़ने के चक्कर में कई बच्चे NEET की परीक्षा के लिए समय पर नहीं पहुंच सके।
Photo being viral of people offering namaz on railway track
Namaz on railway track - फोटो : Anindya Chattopadhyay
वैसे तस्वीर से ये बात तो साफ हो रही है कि ये कोई रेलवे स्टेशन है, लेकिन ये जगह कौन सी है और नमाज ट्रेन की पटरियों के बीच में क्यों पढ़ी जा रही है इसको लेकर जरूर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस तस्वीर को लेकर यह भी दावा किया गया कि फोटो तमिलनाडु में किसी स्टेशन की है जहां ट्रेन को इसी नमाज की वजह से रोकना पड़ा और बच्चे परीक्षा के लिए नहीं पहुंच सके। जाहिर सी बात है कि एक ही तस्वीर की इतनी सारी कहानियां तो हो नहीं सकती।

 
Photo being viral of people offering namaz on railway track
Namaz on railway track - फोटो : Anindya Chattopadhyay
यह तस्वीर किसी एक ही जगह की रही होगी, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बताई जा रही इन दोनों जगहों से कोई ताल्लुक नहीं रखती। दरअसल, इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और है जो आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में बताएंगे। इस फोटो की सच्चाई जानने के लिए आपको भी ज्यादा खोजबीन की जरूरत नहीं है। जी हां, केवल आपको इसे गूगल पर 'Namaz on railway track' शब्द लिखकर टटोलना है। बस फिर सच साफ-साफ आपके सामने होगा। वैसे फोटो सर्च करने पर इसी जगह की कई और फोटो ही नहीं वीडियो भी सामने आ जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photo being viral of people offering namaz on railway track
Namaz on railway track - फोटो : Anindya Chattopadhyay
इनमें से सही तस्वीर 23 जून 2017 की है जिसे टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर डाला गया था। बता दें इस फोटो को टाइम्स ऑफ इंडिया के फोटो जर्नलिस्ट अनिंद्या चट्टोपाध्याय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शूट किया था। उनके द्वारा लिखे गए ब्लाग में इस फोटो के बारे में और जानकारी दी गई है। फोटो लेने वाले फोटोग्राफर ने खुद बताया है कि ये नई दिल्ली स्टेशन पर अलविदा की नमाज के दौरान ली गई फोटो है।

 
विज्ञापन
Photo being viral of people offering namaz on railway track
Namaz on railway track - फोटो : Anindya Chattopadhyay
अनिंद्या चट्टोपाध्याय ने जिस जगह की ये फोटो ली है वो नई दिल्ली और सदर बाजार के बीच में है जिसका नाम है नबी करीम। वहां पर अच्छन मिंया की मस्जिद है। पहले इस मस्जिद में सिर्फ रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलवे के स्टाफ ही नमाज पढ़ते थे लेकिन बाद में आसपास के लोग भी यहां आने लगे, जब लोगों की संख्या बढ़ी तो मस्जिद में जगह कम पड़ गई और लोग ट्रैक तक जाकर भी नमाज पढ़ने लगे। अगर अब आपके पास गलत सूचना के साथ यह तस्वीर व्हाट्स एप या मैसेंजर पर आए तो कृप्या कर इसे आगे शेयर करने से बचें।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed