फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2018 की सबसे बड़ी शादी में सो गया दूल्हे का पिता, बीच रास्ते डांस करने लगा घोड़ा

Tue, 22 May 2018 08:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Interesting Incidence Happened At Royal Wedding
Prince Harry - फोटो : Instagram
साल  2018 को बीतने में अभी भी सात महीने बाकी हैं। लाजमी है इस दौरान कई और नामी-गिरामी शादियां भी होंगी। इनमें से दो बहुप्रतीक्षित शादियां तो खुद मुकेश अंबानी के घर में होने वाली हैं। मगर जनाब, साल की सबसे बड़ी शादी तो संपन्न हो चुकी है। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल की शादी में भले ही 600 लोग ही शामिल हुए। मगर इसकी साक्षी पूरी दुनिया बनी।


वैसे तो इस रॉयल वेडिंग पर सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन और वेन्यू पर थी। मगर इस दौरान पांच ऐसी भी चीजें देखने को मिलीं, जिसकी वजह से यह शादी सालों तक लोगों को याद रहेगी।
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Interesting Incidence Happened At Royal Wedding
Prince Harry - फोटो : Twitter
दुल्हन का घूंघट
दुल्हन मेघन मार्केल ने 16 फुट लंबा घूंघट पहना था। चर्च में शादी के दौरान जब दूल्हे राजा प्रिंस हैरी को दुल्हन का घूंघट हटाना था तो उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। वो तो भला हो प्रैक्टिस सेशन का, राजकुमार ने सफलतापूर्वक टास्क पूरा कर लिया।
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Interesting Incidence Happened At Royal Wedding
Prince Charles - फोटो : Twitter
सो गए प्रिंस चार्ल्स
प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल एक तरफ शादी के कस्में खा रहे थे, दुनिया टीवी के जरिए उस ऐतिहासिक पल को निहार रही थी, तभी कैमरा दूल्हे के पिता प्रिंस चार्ल्स पर जा टिका। दूल्हे के बड़े भाई प्रिंस विलियम्स के बगल में बैठे प्रिंस चार्ल्स चर्च में झपकी लेते पाए गए। यह टीवी प्रसारण के जरिए लोगों ने देखा और सोशल मीडिया को बैठे बिठाए गॉसिप का टॉपिक भी मिल गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Interesting Incidence Happened At Royal Wedding
Royal Wedding

पेज ब्वॉय का वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेशन
मेगन मार्केल की बेस्ट फ्रेंड और कनाडा की मशहूर स्टाइलिस्ट जेसिका मुलरूनी की बेटी इवी ब्राइड्समेड बनीं। वहीं उनके जुड़वा बेटों-जॉन और ब्रायन को पेज ब्वॉय चुना गया। इन्हीं दोनों भाइयों ने दुल्हन का घूंघट थामा, जब वह चर्च में दाखिल हो रही थीं। चर्च में एंट्री लेते वक्त पेज ब्वॉय के चेहरे पर जो एक्सप्रेशन था, उसने उस पल को और भी यादगार बना दिया। 

 
विज्ञापन
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Interesting Incidence Happened At Royal Wedding
Princess Charlotte
राजकुमारी शारलेट के नखरे

प्रिंस हैरी की भतीजी और प्रिंस विलियम्स की बेटी प्रिंसेस शारलेट के नखरों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। वह भी ब्राइड्समेड बनाई गई थीं। कार में वह जीभ निकाले दिखीं। ठीक इसी तरह 33 साल पहले प्रिंस हैरी भी जीभ निकाले देखे गए थे जब वह अपने कजिन को देखने गए थे। अब राजकुमारी शारलेट और उनके चाचा राजकुमार हैरी की तुलना की जा रही है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed