फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहोश बच्चे को गोद में लेकर चीखती रही मां, फ्लाइट स्टाफ ने फिर भी नहीं मानी बात,जांच शुरू

Thu, 09 Aug 2018 02:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Pakistan International Airlines Crew Refused To Open Door After Baby Fell Unconscious
Pakistan International Airlines
फ्लाइट टेक-ऑफ के लिए तैयार थी। पायलट एयर कंट्रोल रूम से सिग्नल मिलने का इंतजार कर रहे थे। तभी प्लेन का एयर कूलिंग सिस्टम खराब हो गया और यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसी बीच प्लेन में सवार एक नन्हा बच्चा बेहोश हो गया। उसकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि उसके मुंह से झाग निकलने लगा। 
Pakistan International Airlines Crew Refused To Open Door After Baby Fell Unconscious
Pakistan International Airlines
बच्चे की हालत बिगड़ती देख, मां ने फ्लाइट के स्टाफ से अपील की कि वे प्लेन का दरवाजा खोल दें। मगर स्टाफ ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बेहोश बच्चा भी नजर आ रहा है। उसे एक आदमी ने गोद में ले रखा है। वहीं, बगल में खड़ी मां चीख-चीखकर दरवाजा खोलने की अपील कर रही है।
Pakistan International Airlines Crew Refused To Open Door After Baby Fell Unconscious
Pakistan International Airlines
प्लेन में सवार अन्य यात्री भी मां की मदद करते दिख रहे हैं। वे हाथ में गत्ता लेकर बच्चे को पंखा देते नजर आ रहे हैं। साथ ही क्रू मेंबर्स पर दबाव डाल रहे हैं कि वे प्लेन का दरवाजा खोल दें ताकि अंदर ताजी हवा आ सके, वर्ना बच्चे की जान को खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan International Airlines Crew Refused To Open Door After Baby Fell Unconscious
Pakistan International Airlines
जब यह घटना घटी, उस वक्त प्लेन पेरिस एयरपोर्ट पर था। स्टाफ ने यात्रियों को बताया कि उन्हें प्लेन का दरवाजा खोलने की अनुमति नहीं मिली। लिहाजा, वे ऐसा नहीं कर सकते। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही फौरन एयरलाइन कंपनी हरकत में आई।पेरिस से इस्लामाबाद जा रहे पीके-750 फ्लाइट की घटना के बारे में सूचना मिलते ही कंपनी के सीईओ मुशर्रफ रसूल स्यान ने जांच का आश्वासन दिया। साथ ही जानकारी दी कि तकनीकि वजहों से उड़ान में आधे घंटे की देरी हुई। 
विज्ञापन
Pakistan International Airlines Crew Refused To Open Door After Baby Fell Unconscious
plane
पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन ने यूट्यूब पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed