फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस औरत ने मरी बंदरिया के पेट से निकालकर बचाई बेबी की जान, अब खुद बन गईं मां

Mon, 12 Mar 2018 09:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Padtama Kedkuerviriyanon saves unborn monkey by c section
monkey baby
एक औरत ने प्रेगनेंट बंदरिया के मरने के बाद उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। थाईलैंड के नाकोन सावन में एक मंदिर के आगे गर्भवती बंदरिया का एक्सीडेंट किसी गाड़ी से हो गया था। इस हादसे के वक्त वहां मौजूद Padtama Kedkuerviriyanon ने जैसे ही देखा, वह तुरंत भागकर बंदरिया को बचाने पहुंची, लेकिन तब तक उस गर्भवती बंदरिया की मौत हो चुकी थी।





 
Padtama Kedkuerviriyanon saves unborn monkey by c section
monkey baby
बिना किसी मेडिकल ट्रेनिंग होने के बावजूद,  36 वर्षीय Padtama Kedkuerviriyanon ने अपने डिलीवरी के समय को याद करते हुए, एक तेज चाकू से बंदरिया का सी-सेक्शन कर बच्चे को बाहर निकाल कर उसकी जिंदगी बचाई। बता दें, Padtama थाईलैंड के नाकोन सावन में पर्यटकों को बंदरों के खाने की चीजें बेचती हैं। 
Padtama Kedkuerviriyanon saves unborn monkey by c section
monkey baby
Padtama ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, जब मैंने देखा कि मंदिर के बाहर एक कार गर्भवती बंदरिया को टक्कर मार गई है। उस क्षण मैंने सिर्फ यह सोचा की कैसे बंदरिया के बच्चे को बचाया जाए। जिसके बाद मैंने अपने डिलीवरी के समय को याद करते हुए गर्भवती बंदरिया का ऑपरेशन कर बच्चे को उसकी मां के शरीर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padtama Kedkuerviriyanon saves unborn monkey by c section
monkey baby
Padtama ने जब ऑपरेशन कर बंदरिया के बच्चे को निकाल कर अपने हाथों में लिया उस समय बच्चें की सांसे नहीं चल रही थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बंदर के बच्चे को मुंह से सांस दिया और छाती को थपथपाया। बहुत प्रयास के बाद बेबी बंदर ने अपनी आंखें खोली और रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Padtama Kedkuerviriyanon saves unborn monkey by c section
monkey baby
फिलहाल बेबी बंदर Padtama के साथ उनके घर पर रह रहा है। यहां तक की बेबी बंदर Padtama के साथ उनके बेडरूम में ही सोता है। Padtama जहां भी जाती है, उसे अपने साथ लेकर जाती हैं। Padtama बेबी बंदर को सिरिंज के माध्यम से दूध पिलाती है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे बेबी बंदर का तब तक ध्यान रखना होगा जब तक कि वह अपने आप से रहने के लिए तैयार न हो जाए।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed