दुनियाभर में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो रिकॉर्ड बनाने के लिए क्या कुछ अजीब हरकत नहीं करते। अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए कोई सालों साल नाखून नहीं काटता तो कोई हद से ज्यादा वजन कम कर लेता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए न जानें दुनिया में कितने लोग क्या कुछ अजीबोगरीब कारनामे को अंजाम दे डालते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खतरनाक रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे, जिसके बारे में आपने पहले कभी सुना नही होगा।
सूरत के विस्पी खराडी और नवसारी के विस्पी कसाड ने एक अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दोनों की जोंडी ने मिलकर एक मिनट में पेट पर 51 तरबूज काटे। पढ़ने में आपको यह बहुत आसान लग रहा है, लेकिन हकीकत में यह बहुत ही मुश्किल है। आपको जानकर हैरानगी होगी कि इन तरबूज को पेट पर रखकर तलवार से काटा गया।
सूरत में बनाए गए इस अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक तरफ विस्पी खराडी बेंच पर लेटे हुए हैं और दूसरी तरफ विस्पी कसाड तलवार से उनके पेट पर तरबूज काट रहे हैं। इस जोड़ी ने एक मिनट में 51 तरबूज काटे, लेकिन दो तरबूज पूरी तरह से नहीं कट पाए जिस वजह से 49 तरबूज ही काउंट किए गए। बता दें, इससे पहले 1 मिनट में 48 तरबूज काटने का रिकॉर्ड था।