अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले को 17 साल बीत चुके हैं। इन हमलों के मास्टरमाइंड ओसामा बिना लादेन को भी अमेरिकी सेना ने ठिकाने लगा दिया। अब पहली बार लादेन की मां दुनिया के सामने आई है। उन्होंने ना सिर्फ अपनी चुप्पी तोड़ी बल्कि अपने 'मासूम दिल' वाले बेटे के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
'9/11 हमले का गुनहगार नहीं था ओसामा', मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वजह से आतंकी बना लादेन
मां आलिया घानेम ने अंग्रेजी अखबार 'द गार्जियन' से बात की और अपनी पहली संतान ओसामा बिन लादेन से जुड़ी कई बातें साझा कीं। घानेम ने बताया कि बचपन में लादेन बहुत अच्छा बच्चा था। मगर कॉलेज में उसकी मुलाकात ऐसे लोगों से हुई जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश कर दिया और उसे आतंकी बना दिया।
कैसे आतंकी बना लादेन?
मां ने बताया कि जब लादेन की उम्र 20 थी तब उसने जेद्दा की किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यहां उसकी मुलाकात प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड के लोगों से हुई। घानेम ने कहा, 'कॉलेज में लादेन अब्दुल्ला अजाम नाम के एक शख्स से मिला। वह मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य था। अजाम सउदी से निर्वासित कर दिया गया था। उसी ने मेरे बटे को कटरपंथी बनाया। उसने लादेन को पूरी तरह बदल दिया'
आलिया घानेम ने कहा कि उन्होंने लादेन को ऐसे लोगों से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को भटकाना ऐसे लोगों का पेशा होता है, इस काम के लिए उन्हें पैसे मिलते हैं। मगर लादेन अब्दुल्ला अजाम से इतना प्रभावित हो चुका था कि वह उसे धर्मगुरु मानने लगा।
'जिहादी ओसामा' के बारे में जानकर दुख हुआ
घानेम ने बताया कि शुरुआती दिनों में लादेन की ओर से उन्हें जो भी मिलता था, उन्हें अच्छा लगता था। सऊदी अरब की सरकार के साथ भी उसके रिश्ते अच्छे थे। मगर हमने कभी नहीं सोचा था कि वह जिहादी बन जाएगा। मां ने बताया, '80 के दशक के शुरुआती सालों में लादेन अफगानिस्तान गया। वह वहां रूसी कब्जे के खिलाफ लड़ाई लड़ने गया था। मगर जब हमें उसके जिहादी होने का पता चला, पूरा परिवार दुखी हुआ। उसने एक पल में ही सबकुछ खत्म कर दिया।'