फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

98 की उम्र में ये महिला शिल्पा-करीना को भी दे रही मात, करती हैं ऐसे योगासन रामदेव भी देखते रह जाएंगे

Fri, 22 Jun 2018 09:32 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
On International Yoga Day 2018 Meet With the Indias oldest yoga teacher V nanammal
indias oldest yoga teacher
अगर आप योगा क्लास जाते हैं तो आपने योग गुरु तो देखे ही होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे योग गुरु से मिलवाएंगे जिसके बारे में जानकर शायद आपकी हवाईयां भी उड़ जाएं। जी हां, यह योग गुरू देश की सबसे बुजुर्ग योग टीचर हैं। इन्हें देखकर आपको लगेगा कि उम्र का बढ़ना महज नंबर के बढ़ने से ज्यादा कुछ नहीं है। जिंदगी का वो पड़ाव जब लोगों को चलने-फिरने में तनाव महसूस होने लगता है उस उम्र में आकर ये महिला योग गुरु बन गई हैं। 


 
On International Yoga Day 2018 Meet With the Indias oldest yoga teacher V nanammal
indias oldest yoga teacher
कोयंबटूर में रहने वाली वी. नानामल की उम्र 98 साल है। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यही हकीकत है। वो रोजाना योग करती है। देखने वाला हर इंसान उन्हें योग करते देख दंग रह जाता है। कोयंबटूर की वी, नानामल को देश की सबसे बुजुर्ग योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर देखा जाता है। हैरानी की बात ये है कि इस उम्र में भी नानामल 20 से भी ज्यादा योगआसन बेहतरीन तरीके से कर लेती हैं।  

 
On International Yoga Day 2018 Meet With the Indias oldest yoga teacher V nanammal
v. nanamal
आइए अब जानते हैं कि वे कैसे एक योग टीचर बनी हैं.. ?
नानामल के योग टीचर बनने के पीछे एक खास वजह रही है। दरअसल, नानामल ने अपने पिता से योग सीखा था और उनके पति एक चिकित्सक थे। ऐसे में उन्हें पूरी जिंदगी स्वस्थ रहने की नसीहत मिलती रही। नानामल के मन में कभी नहीं आया कि वो योग छोड़ दे। यही वजह है कि आज तक उनका शरीर इतना फ्लेक्सिबल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
On International Yoga Day 2018 Meet With the Indias oldest yoga teacher V nanammal
v. nanamal
आइए अब जानते हैं इनकी दिनचर्या के बारे में
नानामल रोज सुबह जल्दी उठ जाती है। उठते ही सबसे पहले वे आधा लीटर पानी पीती हैं। फिर वो अपने छात्रों को योग सिखाने के लिए चली जाती हैं। इनके खाने में ऐसी चीजें ही बनाई जाती हैं जिसमें फाइबर और केल्सियम की मात्रा ज्यादा होती है। रात का खाना ये सात बजे ही खा लेती हैं। खाने में ज्यादातर फल व शहद लेती हैं।

 
विज्ञापन
v. nanamal
योग प्रशिक्षक होने के साथ ही ये प्राकृतिक जीवन की बहुत बड़ी अनुयायी हैं। पूरी दुनिया में लगभग इनके  600 छात्र हैं। पहले ये अपने घर में कुछ लोगों को ही योग सिखाया करती थी। लेकिन बाद में एक योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद ये दुनिया की नजर में आ गई। इसके बाद से ये 100 से भी ज्यादा प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed