एक महिला ने अंडे की भुर्जी खाई उसके चंद सेकेंड बाद ही महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सच्चाई जानकर आप अंडा खाना ही छोड़ देंगे। जी हां, ये मामला ही कुछ ऐसा है।
क्या आप सोच सकते हैं कि किसी व्यक्ति की मौत अंडा भुर्जी खाने से हो सकती है? अगर आपको यह मजाक लग रहा हो तो बता दें ऐसा हकीकत में हुआ है। जी हां, इंग्लैंड में एक महिला अंडे की भुर्जी खा रही थी कि अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उसके शरीर में कोई भी हलचल नहीं हुई और उसकी तत्काल मौत हो गई।
86 वर्षीय रोमा बारकर नामक यह महिला कुछ समय पहले ही चेस्ट में इन्फेक्शन के चलते हॉस्पिटल में दाखिल हुई थी। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। हॉस्पिटल के सीनियर ऑफिशियल ने बताया कि लंच के वक्त अंडे की भुर्जी खा रही थी। तभी उन्हें तेज खांसी शुरू हो गई। देखते ही देखते उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उनकी सांसें टूटने लगीं।
जी हां, महिला की सांस नली में अटक गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने उन्हें उल्टा करके जमकर थपथपाया और मास्क लगाकर फंसे हुए डाइट को निकालने की कोशिश भी की। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं।
ऐसा कोई हादसा किसी के साथ हो जाए तो क्या करें...
सबसे पहले व्यक्ति जो स्ट्रगल कर रहा है, उसे कफ निकालने और ब्लॉकेज क्लियर करने की कोशिश के लिए प्रेरित करें। व्यक्ति से कहें जो भी मुंह के अंदर है, उसे थूक दें। व्यक्ति की पीठ पर जोर से थपकियां दें। इससे भी काम न चले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।