फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतना मोटा है ये आदमी, रस्सी के सहारे उठाया जाता है

Fri, 18 Mar 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
obese man of 400 kg tells his story
- फोटो : tlc, daily mail

मोटापा जानलेवा भी हो सकता है, ये ऐसे ही नहीं कहा जाता है। इसके पीछे सच्चाई भी है और वो इस आदमी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। कैलीफॉर्निया के रहने वाले सीन मिलिकिन को कोई उम्मीद नहीं है कि वे अपने 30वें जन्मदिन तक भी जिंदा रह पाएंगे।

रस्सी पकड़ कर उठता है ये आदमी

obese man of 400 kg tells his story
- फोटो : tlc, daily mail

इस आदमी का वजन 408 किलो है औऱ इसकी उम्र मात्र 25 साल। टीएलसी चैनल पर प्रचारित हुए एक शो में इसने अपनी कहानी बताई। सीन ने बताया कि शरीर पर इतनी ज्यादा खाल होने के कारण वो आपस में रगड़ती है औऱ उसे घाव हो जाते हैं। इसका मोटापा इतना है कि ये टॉयलेट तक नहीं जा पाता और बाल्टी में ही करना पड़ता है।

रस्सी पकड़ कर उठता है ये आदमी

obese man of 400 kg tells his story
- फोटो : tlc, daily mail

सीन का वजन इतना है कि ये 30 सेकेंड भी खड़ा नहीं हो सकता। इसीलिए ये अपना एक भी काम खुद नहीं कर पाता। सीन के कमरे में छत से एक रस्सी लटकी रहती है जिसे पकड़ कर ही वो उठ पाता है ताकि बिस्तर के पास रखी बाल्टी उठा सके और टॉयलेट कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी पकड़ कर उठता है ये आदमी

obese man of 400 kg tells his story
- फोटो : tlc, daily mail

सीन की मां रिनी बताती हैं कि उन्हें ही सीन का सिर से पांव तक ख्याल रखना पड़ता है। सीन कहते हैं कि सबसे मुश्किल दिन वो होते हैं जब उन्हें नहाने के लिए उठना पड़ता है। इसके लिए भी उनकी एक दोस्त केट मदद करती हैं।

विज्ञापन

रस्सी पकड़ कर उठता है ये आदमी

obese man of 400 kg tells his story
- फोटो : tlc, daily mail

रिनी बताती हैं कि सीन को अक्सर ही घाव होते रहते हैं इसलिए जरूरी है कि उनकी सफाई हो वरना ये बढ़ते जाएंगे। सीन को जब पेट के बल पलटा जाता है तो उन्हें सांस लेने में भी परेशानी आती है। सीन कहते हैं कि ये बहुत शर्मिंदगी भरी स्थिति है। उनके पैरों और घुटनों में सबसे ज्यादा दर्द होता है। सीन जिंदगी भर अपने वजन के साथ ऐसे ही लड़ते आए हैं। आस पड़ोस के बच्चों में से भी वे सबसे मोटे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed