फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंदिर में कोई नहीं जाना चाहता, वजह जानकर आप भी डर के मारे थर-थर कांपने लगेंगे

Tue, 25 Dec 2018 04:34 PM IST
kapil kumar फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Yamraj Mandir Nobody Wants to Go to This Strange Temple Himachal by Knowing The Reason
Yamraj Temple - फोटो : Social media

यूं तो मंदिरों में लोग दुनियाभर की बलाओं और परेशानियों को दूर भगाने के लिए जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसा भी मंदिर मौजूद है, जहां कोई भी जाना नहीं चाहता है। कहा जाता है कि मंदिर के अंदर घुसने में भूतों और पिशाचों को डर लगता है, लेकिन यह मंदिर ऐसा है जहां जाने से लोगों को ही डर लगता है।

Yamraj Mandir Nobody Wants to Go to This Strange Temple Himachal by Knowing The Reason
Yamraj Temple - फोटो : Youtube

यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के चम्बा के एक छोटे से कस्बे भरमोर में स्थित है। यह मंदिर देखने में तो काफी छोटा है, लेकिन इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। कहा जाता है कि लोग इस मंदिर के अंदर जाने की गलती कभी नहीं करते हैं। वो बाहर से ही भगवान की प्रार्थना करके निकल जाते हैं।

Yamraj Mandir Nobody Wants to Go to This Strange Temple Himachal by Knowing The Reason
yamraj

दरअसल, यह मंदिर मृत्यु के देवता यमराज का है। यही वजह है कि लोग इस मंदिर के पास जाने से भी डरते हैं। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जो यमराज को समर्पित है। लोगों का कहना है कि इस मंदिर को यमराज के लिए ही बनाया गया है, इसलिए इसके अंदर उनके अलावा और कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamraj Mandir Nobody Wants to Go to This Strange Temple Himachal by Knowing The Reason
यमराज

गांव के लोगों का कहना है कि इस मंदिर में चित्रगुप्त के लिए भी एक कमरा बनाया गया है, जिसमें वो इंसानों के अच्छे-बुरे कामों का लेखा-जोखा एक किताब में रखते हैं। दरअसल, मनुष्यों की मृत्यु के पश्चात, पृथ्वी पर उनके द्वारा किए गये कार्यों के आधार पर उनके लिए स्वर्ग या नर्क का निर्णय लेने का अधिकार चित्रगुप्त के ही पास है। यानी किस मनुष्य को स्वर्ग मिलेगा और कौन नर्क में जाएगा, इसका फैसला चित्रगुप्त ही करते हैं।   

विज्ञापन
Yamraj Mandir Nobody Wants to Go to This Strange Temple Himachal by Knowing The Reason
yamraj

कहा जाता है कि इस मंदिर के अंदर चार छिपे हुए दरवाजे हैं जो कि सोने, चांदी, तांबे और लोहे के बने हुए हैं। माना जाता है कि जो लोग ज्यादा पाप करते हैं, उनकी आत्मा लोहे के गेट से अंदर जाती है और जिसने पुण्य किया हो, उसकी आत्मा सोने के गेट के अंदर जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed