फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो : 16 साल की लड़की के बालों की लंबाई देख हो जाएंगे हैरान, गिनीज बुक वालों की भी फटी आंखें  

Mon, 24 Dec 2018 07:41 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Mon, 24 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
nilanshi patel creates guinness world records of longest hair of a teenager see video
- फोटो : Social Media

आज की दुनिया में लगभग हर कोई अपने बालों की समस्या को लेकर परेशान है, लेकिन अपने लंबे बालों को लेकर गुजरात की इस लड़की ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।  

nilanshi patel creates guinness world records of longest hair of a teenager see video
- फोटो : Social Media

दरअसल, गुजरात की नीलांशी पटेल ने 10 साल पहले ऐसा फैसला किया कि आज उसकी वजह से उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें कि 16 साल की नीलांशी ने दुनिया में किसी टीनएजर के सबसे लंबे बाल होने के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बना लिया है। उनके बालों की लंबाई 5 फुट 7 इंच है। आप भी जानिए कि आखिर इस रिकॉर्ड के पीछे उनका क्या फैसला है।

nilanshi patel creates guinness world records of longest hair of a teenager see video
- फोटो : Social Media

नीलांशी का कहना है कि 10 साल पहले उन्होंने हेयरकट करवाया था, जो कि काफी बुरा था और उनके बाल बुरे लग रहे थे। उसी समय मैंने फैसला लिया कि आज के बाद मैं कभी भी बाल नहीं कटवाउंगी। नीलांशी को उसके दोस्त Rapunzel कहते हैं। आपको बता दें कि Rapunzel एक कॉमिक कैरेक्टर है जिसके बाल काफी लंबे और मजबूत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
nilanshi patel creates guinness world records of longest hair of a teenager see video
- फोटो : Social Media

आपको बता दें कि नीलांशी अपने बालों को हफ्ते में केवल एक बार धोती हैं और उन्हें संभालने में उनकी मदद उनकी मां करती हैं। नीलांशी ने बताया कि वह जब भी अपने बाल धोती हैं तो इन्हें सुखाने में आधा घंटा लग जाता है। सूखने के बाद उन्हें व्यवस्थित करने में एक घंटा लगता है।

विज्ञापन
nilanshi patel creates guinness world records of longest hair of a teenager see video

नीलांशी ने यह भी बताया कि उन्हें बालों को संभालने में बहुत परेशानी नहीं होती है और न ही उनके बाल किसी काम को करने में बाधा बनते हैं। नीलांशी कहती हैं कि वह जब भी स्पोर्टस में भाग लेती हैं तो अपने बालों को बांध लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed