दुनिया में महंगे शौक पालने वाले लोगों की कमी नहीं है। इस साल आपने बहुत सी हाई प्रोफाइल शादियां देखी हैं जिनकी चमक सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें महज 20 हजार रुपए खर्च कर पूरा सेलीब्रेशन कर लिया गया।
दरअसल, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है क्योंकि इस शादी में कुल 20 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। यह शादी 23 दिसंबर को कराची में हुई है, जिसे इस साल की सबसे पॉकेट फ्रेंडली शादी माना जा रहा है।
3 of 6
Rizwan Pehelwan
- फोटो : Twitter
इस शादी का कुल खर्चा महज 20 हजार पाकिस्तानी रुपए आया है, जिसमें पूरा सेलीब्रेशन शामिल है। इस बात को दूल्हे रिजवान ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। अपनी शादी को लेकर रिजवान ने ट्विटर पर लिखा है कि इस समय शादी का सीजन चल रहा है और यह मेरी शादी की कहानी है। अब अपनी मर्जी की शादी संभव है, जिसमें शादी की जगह मेरे घर की छत थी। खाने में चिकन टिक्का, सीख कबाब, पथूरे चना हलवा स्ट्राबेरी था।
रिजवान ने बताया कि मेरे शादी का बजट 20 हजार रुपए था। एक दोस्त ने मुझे अपना रसोइया उधार दे दिया था। मैंने चिकन और मसाले खरीदे और उससे सब तैयार किया। पत्नी ने नाश्ते में खट्टे आलू बनाए थे और पापा ने छत के लिए झालरें खरीदी थीं।
रिजवान ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोस में स्थित इलेक्शन कमेटी से 25 कुर्सियां उधार मांगी। मैं मिठाई भूल गया था इसलिए रिजला, स्ट्राबरी आइसक्रीम लाया और खाना लगाने के लिए मेज भी लाया। रिजवान ने अपनी शादी की ड्रेस के बारे में बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने साधारण नीले रंग का सलवार कमीज पहना, जिसे मां और बहन ने गिफ्ट किया था। हमने आधी रात तक खाना खाया और बातें कीं।