फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांग में सिंदूर, हाथों में शादी की मेहंदी और दूल्हे को लेकर स्कूल पहुंच गई, इसके बाद...

Sat, 10 Mar 2018 09:41 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
newly married girl reach examination center at Faridabad
demo
जब मांग में सिंदूर, हाथों में रची शादी की मेहंदी और हाथों में सुहाग का लाल चूड़ा पहनकर एक नई नवेली दुल्हन एग्जाम हॉल पहुंची तो उसे देखकर वहां मौजूद सब लोग दंग रह गए। 
newly married girl reach examination center at Faridabad
demo
दरअसल, दुल्हन की एग्जाम देने की ललक उसे परीक्षा केंद्र तक खींच लाई। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला हरियाणा का है। आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई हैं।

 
newly married girl reach examination center at Faridabad
demo
रिपोर्ट के मुताबिक बल्लभगढ़ उपमंडल के गांव सीही में रहने वाली रिंकी नामक इस परीक्षार्थी की छह मार्च को ही शादी हुई और अगले दिन 12वीं की परीक्षा देने पहुंच गई। परीक्षाओं की तिथि जारी होने से पहले ही रिंकी की शादी तय हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
newly married girl reach examination center at Faridabad
demo
एग्जाम डेट्स की घोषणा होने के बाद रिंकी परीक्षा की तैयारियों को में जुट गई, रिंकी ने शादी की खुशियों व नया घर संसार बसाने की उमंगों के बीच परीक्षा की तैयारी पहले ही अच्छी तरह से कर ली थी। इसका पॉजीटिव रिजल्ट भी मिला। रिंकी जब परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकली तो उसके चेहरे पर मुस्कान थी। इससे साफ था कि उनका अंग्रेजी का पेपर ठीक हुआ।
 
विज्ञापन
newly married girl reach examination center at Faridabad
demo
दूसरी खुशी इस बात की थी कि वह सही घर में ब्याही है क्योंकि उसके ससुराल के सहयोग से ही वह एग्जाम दे पा रही थी। रिंकी को परीक्षा उसके पति दिलवाने के लिए आए थे। ऐसी बहुत सी रिंकी इस देश में होंगी जो केवल शादी-ब्याह के चलते ही अपनी पढ़ाई मजबूरी में अधूरी छोड़ती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed