{"_id":"5aa114ec4f1c1ba32a8bb373","slug":"video-being-viral-of-a-man-dies-while-dancing-on-ddlj-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाचते-नाचते युवती की बाहों में दम तोड़ गया युवक, गाना ही कुछ ऐसा था...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
नाचते-नाचते युवती की बाहों में दम तोड़ गया युवक, गाना ही कुछ ऐसा था...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
demo
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिखाया गया है उसे देखने के बाद शायद आप भी यही कहें कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। न जाने किस पल मौत आ जाए।
demo
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरल वीडियो राजस्थान के जोधपुर के किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का और लड़की स्टेज पर डांस कर रहे हैं।
demo
बैकग्राउंड में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ बज रहा है। गाने पर एक लड़का और एक लड़की रोमांटिक डांस कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही गीत के बोल आते हैं कि तेरी बाहों में मर जाए हम.. अचानक कुछ ऐसा होता है कि सब सहम जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
लड़का अचानक जमीन पर गिर जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत लड़के का नाम विजय था। वह राजस्थान के ही बाड़मेड़ का रहने वाला था। वह किसी समारोह में शामिल होने के सिलसिले में जोधपुर पहुंचा था।
विज्ञापन
demo
बताया जा रहा है कि मृत लड़का जिस लड़की के साथ डांस कर रहा था वह उसकी पत्नी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताया जा रहा हैं कि वो दोनों पति-पत्नी नहीं थे, बस कार्यक्रम में उनकी मुलाकात हुई थी।
देखें वीडियो
देखें वीडियो