नौकरी के पहले दिन बड़े-बड़े लोग नर्वस हो जाते हैं। इस नर्वसनेस में लोग गलतियां भी कर जाते हैं। कई बार गलतियां छोटी होती हैं तो कई बार बहुत बड़ी और कुछ बार ये गलतियां मजेदार भी होती हैं। ऐसी ही एक गलती के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो महिला से नौकरी के पहले दिन हो गई।
इस घटना के बारे में एक महिला ने रेडिट पर लिखा है। जिसको पढ़ने के बाद लोग हंस भी रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं। महिला ने बताया कि उसे एक फैमिली रेस्टोरेंट में नौकरी मिली। और पहले दिन ही ऐसी गलती कर बैठी जिसकी उम्मीद नहीं थी।
महिला के मुताबिक पहले दिन उसके ट्रेनर ने उसे पूरे रेस्टोरेंट के काम करने के तरीके के बारे में समझा रहा था। एक-एक करते हुए वह रेस्टोरेंट के काउंटर पर पहुंचा। जहां दो साथियों ने उसका स्वागत किया। इसके बाद ही सारी गड़बड़ हो गई।
4 of 7
reception restaurant
- फोटो : hotelpakse.com
जैसे ही वो फ्रंड डेस्क पर पहुंची। उसी दौरान वॉकी टॉकी पर कोई संदेश आ गया। जिसकी वजह से महिला का ट्रेनर और उसके दोनो साथी दूसरे विभाग में चले गए। ट्रेनर ने महिला को हिदायत कि वह काउंटर पर ही रहे और आने वाले मेहमानों का अभिवादन करे।
5 of 7
Emergency Button
- फोटो : dissolve.com
महिला ने अपने रेडिट अकाउंट पर लिखा कि उस वक्त वहां न तो कोई ग्राहक आ रहा था और न ही कोई अन्य कर्मचारी। इसलिए मैं बोर होने लगी और वहां डेस्क पर रखी चीजों को देखने लगी। इसी दौरान महिला की नजर एक लाल रंग के बटन पर पड़ी। उसने उसे दबा दिया, कोई हलचल नहीं हुई तो उसे लगा कि यह बटन बेकाम है। टाइम पास के लिए वो लगभग एक मिनट तक बिना रूके बटन को ऑन ऑफ करती रही।