फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरानी पर फेंका फोन, पुलिस अफसर पर भी थूका, गुस्से की वजह से बदनाम है यह बेइंतेहा खूबसूरत मॉडल

Tue, 22 May 2018 01:18 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Naomi Campbell Birthday Special Controversies And Reputation Of Violent Supermodel
Naomi Campbell
सांवली रंगत के बावजूद सुपरमॉडल बनकर एक बेंचमार्क बनाने वाली नाओमी कैम्पबेल का आज जन्मदिन है।  रैंप पर अपने जलवों, आकर्षक नैन-नक्श और फिगर से लोगों को दीवाना बनाने वाली यह फैशन डीवा अपने गुस्से के लिए बदनाम है। हिंसक मॉडल्स की अगर कोई फेहरिस्त तैयार की जाए तो उसमें इस मॉडल को टॉप पर रखा जाएगा।


गुस्सा आने पर कभी इन्होंने नौकरानी को फोन फेंककर मारा, तो कभी पुलिस अधिकारी पर ही थूक डाला। एक नजर इस सुपरमॉडल से जुड़े विवादों पर...
 
Naomi Campbell Birthday Special Controversies And Reputation Of Violent Supermodel
Naomi Campbell
फोन फेंककर मारा
साल 2000 में नाओमी कैम्पबेल अपनी पूर्व सहयोगी के सिर पर फोन से हमला करने और उसे चलती कार से फेंकने की धमकी देने की दोषी पाई गईं। छह साल बाद भी जब एक शो के सिलसिले में उनकी शूटिंग होनी थी, उस वक्त नाओमी को किसी बात पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने हाउसकीपर को अपना ब्लैकबेरी फोन फेंक कर मारा।  इसके बाद उन्हें एंगर मैनेजमेंट की क्लास लेने और कम्यूनिटी सर्विस का आदेश दिया गया। 

 
Naomi Campbell Birthday Special Controversies And Reputation Of Violent Supermodel
Naomi Campbell
पुलिस अधिकारी पर थूका
इसके ठीक एक साल बाद, 2007 में नाओमी कैम्बेल पर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में पुलिस अधिकारी पर थूकने और उन्हें धक्का देेने का आरोप लगा। दोषी पाए जाने पर उन्हें करीब 200 घंटे तक कम्यूनिटी सर्विस का आदेश दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naomi Campbell Birthday Special Controversies And Reputation Of Violent Supermodel
Naomi Campbell
बीच में इंटरव्यू छोड़कर निकलीं
आमतौर पर जब सेलेब्स से असहज कर देने वाले सवाल पूछे जाते हैं वे उसे चतुराई से टाल देते हैं। मगर नाओमी को 'एबीसी न्यूज' के एक इंटरव्यू के दौरान इतना गुस्सा आया कि वह उसे बीच में ही छोड़कर चली गईं। दरवाजे के पास एक कैमर रखा था। गुस्से में मॉडल ने उसे भी धकेल दिया।

 
विज्ञापन
Naomi Campbell Birthday Special Controversies And Reputation Of Violent Supermodel
Naomi Campbell
कहा जाता है कि नाओमी कैम्पेल के गुस्से की वजह है उनका संघर्ष भरा बचपन। नाओमी का जब जन्म हुआ तब उनकी मां वैलरी सिर्फ 19 साल की थीं। वैलरी जब प्रेग्नेंट हुईं, तभी नाओमी के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। नाओमी की परवरिश के लिए वैलेरी डांस शोज करती थीं। काम की वजह से वैलरी अक्सर नाओमी को किसी जान-पहचान वाले के यहां रख देती थीं। बिना मां-बाप के प्यार के नाओमी पली-बढ़ीं। पैसा और शोहरत पाने के बावजूद नाओमी को आज भी यह टीस खलती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed