{"_id":"5af3b37f4f1c1bea118b639b","slug":"mysterious-smoke-came-inside-the-tree-during-cutting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहस्यमयी पेड़ को काट रहे थे, अंदर से निकल आया कुछ ऐसा भाग खड़े हुए लोग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
रहस्यमयी पेड़ को काट रहे थे, अंदर से निकल आया कुछ ऐसा भाग खड़े हुए लोग
कच्ची धूप, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
tree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। यहां एक ऐसा पेड़ मिला है जिसमें से धुआं निकलते हुए देखा गया है। क्या आपने कभी देखा है किसी पेड़ से धुआं निकलते हुए..?
fog
शायद नहीं। लेकिन यहां न्यू जर्सी में एक पेड़ से हरे रंग का धुआं निकलते देखा गया। पेड़ से धुआं निकलते देखने वाले लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। एकबार के लिए लोग इसे चमत्कार समझने लगे। आप भी यही सोच रहे हैं न कि आखिर ये सब हुआ कैसे? चलिए बताते हैं विस्तार से...
leaf
दरअसल, हैंडर्सन मिलविले नामक शख्स, पाइन के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। उन्होंने जब एक पेड़ को जेसीबी मशीन की मदद से गिराया, तो उसमें से हरे रंग का धुआं निकलने लगा। यह देखकर वह चौंक पड़े। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह हुआ कैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
JCB
इस घटना को लेकर जब कमबरलैंड काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारी मेगन शेपर्ड से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं है। अक्सर ऐसी घटना सामने आती रहती है।
विज्ञापन
JCB
पेड़ों में जब पराग अपने चरम पर पहुंच जाता है, तो भारी-भरकम औजार से पेड़ों की कटाई करने पर उनमें से ऐसा धुंआ निकलने लगता है। यह सामान्य घटना है। हां, इससे आंखों में खुजली भी हो सकती है। इसलिए इस काम में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।