फिल्म 'विकी डोनर' तो आपको याद ही होगी। उसी के बाद से देश में हाईटेक स्पर्म डोनेशन सेंटर तेजी से खुलने लगे थे। लेकिन अब स्पर्म डोनेशन के बाद ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सुंदर और बुद्धिमान बच्चे की चाहत में इंसान क्या कुछ करने लगा है।
यूं तो स्पर्म डोनेशन अब कोई नई बात नहीं रह गई है और इसके जरिये कई दंपतियों की संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हुई है। आम तौर पर कुछ मेडिकल परिस्थतियों में ही लोग इसका सहारा लेते हैं। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला डोनेट किए हुए स्पर्म से मां तो बनी लेकिन उसे अपना ही बच्चा पसंद नहीं आ रहा है। महिला ने इसको लेकर पति से काफी नाराजगी भी व्यक्त की है।
महिला ने अपने पति से नाराज होकर कहा है कि उसे बच्चा पसंद नहीं आया है, इसलिए ये बच्चा जिसने स्पर्म डोनेट किया था उसे ही वापस दे दिया जाए। महिला के पति ने Reddit पर आपबीती बयां की है।
सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए 30 वर्षीय पति ने बताया कि उसे अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए अजीब लग रहा है। उसकी पत्नी किसी अच्छे जीन का बच्चा चाहती थी जो दिखने में खूबसूरत हो इसलिए वह डोनेट किए गए स्पर्म से मां बनी, लेकिन डिलिवरी के बाद उसे बच्चा नहीं पसंद आ रहा है और वह इसे स्पर्म डोनेट करने वाले को लौटाने की बात कर रही है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने जब फैमली प्लानिंग की आपसम में बात की तो महिला ने अपने पति से बच्चा पैदा करने से मना कर दिया था क्योंकि उसका पति दिखने में आकर्षक नहीं है। इसके पीछे उसका तर्क था कि ऐसा करने से बच्चे की जिंदगी आगे चल कर अच्छी रहेगी। फिर पत्नी ने कहा कि वह स्पर्म डोनर से बच्चा पैदा करना चाहती है।