फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक तोते के मर्डर के जुर्म में महिला को जेल, बड़ा अजीबोगरीब है मामला

Sat, 04 Aug 2018 03:18 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Mother killed her step daughters parrot
parrot
ऐसा अजीबोगरीब मामला आपने शायद ही पहले कभी देखा या सुना होगा। जी हां, यहां सिंगापुर की एक अदालत ने एक तोते को पीट पीट कर माल डालने के जुर्म में एक महिला को जेल भेज दिया है। वियतनाम मूल की महिला त्रान थी थुई हैंग के दाहिने गाल में उसकी सौतली बेटी के तोते 'लकी' ने पिछले साल 27 अक्टूबर को काट लिया था।
Mother killed her step daughters parrot
parrot
इस जुर्म में महिला को चार हफ्ते के कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो महिला के तोते ने उसे काट लिया था जिसके कारण उसने पिजड़े में ही तोते को मार डाला। स्थायी रूप से यहां रहने वाली हैंग ने तोते द्वारा काटे जाने के बाद तुरंत अपने साठ साल के पति यू ची मेंग से इसकी शिकायत की और घर से उसे बाहर निकालने को कहा। जिस समय तोते ने हैंग को काटा उस वक्त वह उसकी सौतेली बेटी यू मे लिंग के कंधे पर बैठा था, उस वक्त लिंग बैठक में मौजूद थी। हैंग उसके पीछे आई, इसी दौरान लकी उसकी तरफ उड़ा और दाहिनी गाल में काट लिया।


 
Mother killed her step daughters parrot
parrot
हैंग ने गुस्से में लकी को घर से तुरंत निकालने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह उसे मार डालेगी। अगले दिन मेंग और उनकी बेटी लिंग नाश्ते के लिए घर से बाहर गए। इसी दौरान हैंग ने एक बांस के मोगरे से पीट-पीट कर तोते को मार डाला। लकी नाम का ये तोता उस वक्त पिंजड़े में ही बंद था। महिला ने उसे पिंजड़े से निकलकर उससे बुरी तरह पीट-पीट कर मार डाला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother killed her step daughters parrot
parrot
इसके बाद उसने तोते का शव और पिंजड़ा दोनों उठा कर घर के बाहर फेंक दिया। इस मामले में अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि हैंग ने जानबूझ कर यह क्रूरता भरा काम किया था। हैंग ने पिछले महीने लकी की हत्या के मामले में अपनी गलती स्वीकार की थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed