{"_id":"5b628ad14f1c1b9e3e8b4ae4","slug":"the-real-story-of-ghostly-annabelle-doll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक भूतिया गुड़िया की कहानी, जिसकी सच्चाई जानकर आपकी भी हो जाएगी हालत खराब ","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
एक भूतिया गुड़िया की कहानी, जिसकी सच्चाई जानकर आपकी भी हो जाएगी हालत खराब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
doll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों, आपको वह सच्ची कहानी नहीं पता जो हम आपको आज बताने जा रहे हैं। ये एक भूतिया गुड़िया की असली कहानी है। आपने आज से पहले जो भी भूतिया गुड़िया की कहानी सुनी होगी वे सभी असली नहीं होंगी लेकिन जिस गुड़ियां के बारे में हम बात करने जा रहे हैं वो आज भी इस दुनिया में है। इस गुड़िया को कोई भी अपने घर में नहीं रखना चाहता। इसकी वजह जानकर लोगों की रूह कांप उठती है।
Annabelle
अमेरिकन लेखक जॉनि ग्रुएल ने सबसे पहले अपनी एक रचना में इसका जिक्र किया था। लेकिन सच ये है कि बेहद रहस्यमयी ढंग से ये डॉल उनकी जिंदगी में आई थी। इसके बारे में जानकर आपको बेहद ताज्जुब होगा। दरअसल, बात उस वक्त की है जब लेखक जॉनि ग्रुएल बच्चों के लिए एक किताब की श्रृंखला की रचना करने जा रहे थे। उन्होंने 'रेजड़ी अन्न सीरीज' नामक एक किताब के साथ एनाबेले डॉल को मार्किट में लॉन्च किया। उनकी यह किताब लोगों के लिए बेहद रोचक विषय थी।
johnny gruelle, ann doll
डॉल के पीछे छुपी अनोखी कहानी ने लोगों को इसे जानने के लिए मजबूर कर दिया। बात उस वक्त की है जब जॉनि ग्रुएल को अपनी घर के बैकयार्ड में यह डॉल मिली थी। जब उनकी बेटी मार्सेला पैदा हुई तो उसी डॉल से वो हर वक्त खेलती रहती थी। जॉनि ने जब अपनी बेटी को डॉल के साथ खेलते हुए देखा तो उन्हें रेजड़ी अन्न स्टोरीज लिखने का आइडिया आया। पर दुख की बात ये थी की 13 साल की उम्र में ही मार्सेल की मौत हो गई। उसकी मौत का कारण संक्रमित टीका बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
doll
मार्सेला की मौत के बाद जब 'रेजड़ी अन्न स्टोरीज' को मार्केट में लाया गया तब उस डॉल का मॉडल भी बुक के कवर पेज पर छापा गया। ये मार्सेला को श्रद्धांजलि देने के कारण ही लॉन्च किया गया था। पर हैरानी की बात ये थी कि मार्सेला की मौत के बाद असली एनाबेले डॉल जिससे मार्सेला खेला करती थी वो अचानक घर से कहीं गायब हो गई। जिस रहस्यमयी ढंग से ये डॉल उस घर में आई थी ठीक वैसे ही वो वहां से लापता हो गई। किसी को नहीं पता था कि वह गुड़िया कहां गई। मार्सेला ने उसके बारे में पता लगाने की काफी कोशिश भी की लेकिन उसका पता नहीं चला और फिर एक दिन...
विज्ञापन
doll
वो असली डॉल एक एंटीक शॉप में मिला। ये बात है साल 1970 की। एक नर्सिंग स्टूडेंट जिसका नाम था डोना, उसकी मां ने डोना को ये डॉल गिफ्ट की थी। लेकिन डोना ने डॉल को पाने के बाद से ही उसमें कुछ अजीब चीजें नोटिस की। डोना ने देखा की डॉल अपने आप ही पोजीशन चेंज कर रही थी। कभी-कभी डोना डॉल को एक रूम में रखके कहीं बहार जाती थी तो वापस लौटने पर वह डॉल उसे वहां नहीं मिलती थी। तलाशने पर उसे वो गुड़िया घर के किसी दूसरे कोने मिलती थी। एक दिन डोने ने कमरे में लौटने के बाद देखा की डॉल के हाथ और पीठ पर खून के धब्बे लगे हुए हैं। वो दहशत भरा ये नजारा देखकर बुरी तरह कांप गई। डोना को समझ आ गया था कि उसके साथ कुछ बुरा हो रहा है। इसके बाद डोना ने फौरन पैरानॉर्मल एक्टिविटी एक्सपर्ट एड और लॉरेन को बुलाया।