{"_id":"5ae005854f1c1b340a8b6500","slug":"mother-killed-her-one-and-half-years-old-daughter-hanging-herself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस छोटी बात के लिए मां ने अपने 18 महीने के बेटे को दी ऐसी सजा, फिर खुद के साथ किया ये काम....","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
इस छोटी बात के लिए मां ने अपने 18 महीने के बेटे को दी ऐसी सजा, फिर खुद के साथ किया ये काम....
Thu, 26 Apr 2018 10:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
baby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो हम 21वीं सदी में जी रहे हैं लेकिन यह हकीकत है कि आज भी इस धरती पर बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अंधविश्वास को मानते हैं। बात सिर्फ इतनी सी नहीं है कि वे ऐसी चीजों में विश्वास रखते हैं जिसे विज्ञान अस्वीकारता हो बल्कि बात यहां तक आ पहुंची है कि लोग इसके चलते बलि तक दे देते हैं। बलि न सिर्फ जीव-जानवरों की बल्कि इंसानों की भी। यह गुनाह पहले जहां ढोंगी या तांत्रिक किया करते थे, वहीं अब लोग खुद ही इसे अपने हाथों से करने लगे हैं।
2 of 5
baby hold mothers hand
जी हां, अंधविश्वास सबसे घातक साबित हो रहा है। इसके चलते लोग कई बार अपनी ही औलाद तक को मौत के घाट उतार देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले के बारे में बताएंगे। यह घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की है। जब यह दिल दहलाने वाली घटना लोगों को पता चली तो किसी को यकीन नहीं हुआ।
3 of 5
women dead body
यहां घूरपुर बोंगी गांव में एक महिला ने अपने 18 महीने के बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर खुद भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण उपरी शक्ति से परेशान होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
villagers
घूरपुर बोंगी गांव में दुबना मजरा निवासी जय कुमार पटेल की शादी 5 साल पहले कांटी गांव की कंचन से हुई थी। 18 महीने पहले बेटे सत्यम का भी जन्म हुआ। जयकुमार के अनुसार सोमवार को वह ईंट-भठ्ठे पर मजदूरी कर भोजन करने के लिए घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर कंचन का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और दूसरे कमरे की चारपाई पर सत्यम का शव पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
up police
पुलिस के अनुसार जयकुमार ने बताया कि कंचन के ऊपर किसी शक्ति का साया था। वह बहुत विचित्र बर्ताव करने लगी थी। दो दिन पहले ही ओझा आया था झाड़-फूंक करके गया था। जय कुमार ने बताया कि कंचन हमेशा डरावनी बाते करती रहती थी और अब उसने अपनी व बच्चे की जान ले ली। मामले में कंचन के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।