फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत में प्रेमी के बच्चे की मां बनी नाबालिग, 3 साल बाद सिंदूर भरी मांग

Fri, 27 Oct 2017 06:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Fri, 27 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mother in age of fifteen than wife at eighteen
demo
तीन साल पहले एक महज 15 साल की उम्र में एक लड़की मां बन गई। बालिग होने पर उस लड़की ने उसी लड़के से शादी की जो उसके बच्चे का बाप था। दरअसल तीन साल पहले लड़का और लड़की दोनों नाबालिग थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई... 

 
Mother in age of fifteen than wife at eighteen
sachin with his wife
इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने लड़के के खिलाफ पुलिस में अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। इस पर लड़के को जेल हो गई, उस समय लड़की 7 माह की गर्भवती थी। दरअसल, तीन वर्ष पूर्व राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटौली गांव निवासी लड़के सचिन जाटव की मुलाकात धौलपुर के कालोरी गांव की लड़की अनु से हुई।

 
Mother in age of fifteen than wife at eighteen
demo
उस समय लड़की 15 साल की थी और लड़का 18 वर्ष का था। दोनों के बीच प्रेम संबंध आगे बढ़े और नाबालिग होने के बावजूद दोनों विवाह करने को तैयार हो गए। लड़की ने सचिन से विवाह करने की बात परिजनों को बताई तो वे नाराज हो गए। परिजनों ने लड़की को घर में कैद कर दिया। एक दिन मौका पाकर लड़की लड़के साथ घर छोडकर फरार हो गई, दोनों करीब छह माह तक फरार रहे ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother in age of fifteen than wife at eighteen
गर्भवती (फाइल फोटो)
इसी बीच लड़की के पिता तोलाराम ने लड़के सचिन के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों को यूपी के इटावा में पकड़ा। लड़के को जेल भेज दिया गया, जबकि लड़की को बालिका सुधार गृह में भेज दिया। उस समय लड़की 7 माह की गर्भवती थी, दो माह बाद उसने बच्ची को जन्म दिया।

 
विज्ञापन
Mother in age of fifteen than wife at eighteen
Sachin and the girl got married
लड़की के परिजन उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं थे। लड़की इसी वर्ष 16 अक्टूबर को बालिग हो गई, लड़का भी पौने दो साल जेल में रहकर जमानत पर बाहर आया। इस दौरान दोनो में प्यार बरकरार रहा और दोनों ने विवाह करने का फैसला किया। इसके लिए वे बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के पास पहुंचे। इसके बाद उनसे सलाह लेकर दोनों ने विवाह कर लिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed