फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवाक छोड़ देंगे ये वर्ल्ड-रिकॉर्ड! इन्हें खुद गिनीज ने भी माना

Tue, 19 Apr 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 19 Apr 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
most surprising world records
गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड - फोटो : metro
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ब्रिटेन के गैरी टर्नर का। गैरी एक दुर्लभ मेडिकल परिस्थिति एल्हलर्स डैनलोस सिंड्रोम से पीड़ित हैं। ये एक ऐसी अवस्‍था है जिसमें शरीर की चमड़ी काफी पतली हो जाती है। गैरी अपनी चमड़ी को 6.25 इंच तक खींच सकते हैं। 

गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड

most surprising world records
- फोटो : metro
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इलेन डेविडसन को सबसे ज्यादा टैटू पियरसिंग करवाने के रिकॉर्ड से नवाजा है। उन्होंने अपने बदन पर 4225 बार पियरसिंग करवाया है। ये पियरसिंग उनके मुंह के अंदर से लेकर उनके स्तन और प्राइवेट पार्ट पर भी है।
 

गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड

most surprising world records
- फोटो : metro
अब जानिए सबसे लंबे नाखून रखने वाली महिला ली रेडमंड के बारे में। अमेरिका में रहने वाली ली ने तीस सालों से अपने नाखूनों को काटा ही नहीं। उनके नाखून 28 फीट लंबे हैं। अपने नाखूनों  के मेनिक्योर से लेकर नेलपेंट हर चीज का ख्याल ली रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड

most surprising world records
- फोटो : metro
गिनीज के सबसे हैरतंगेज रिकॉर्ड में भारत के राम सिंह चौहान का भी नाम दर्ज है। राम की मूंछें 14 फीट लंबी हैं। वो अपनी मूंछों को पूरे बाजू पर गीले कपड़े की तरह लपेट सकते हैं। उनकी मूंछों को रोम के इटली में साल 2010 में नापा गया था।
विज्ञापन

गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड

most surprising world records
- फोटो : metro
जानवरों के नाम भी एक से बढ़कर एक गिनीज रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन इसे शेयर किए बगैर हम रह नहीं पाए। पगी को देख रहे हैं? ये एक ऐसा कुत्ता है जिसकी जीभ साढ़े चार इंच की है। उसे सबसे लंबी जीभ होने का रिकॉर्ड मिला। उसके जीभ को टेक्सस के एक एनिमल क्लिनिक में नापा गया था। तब वो सिर्फ नौ साल का था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed