इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ब्रिटेन के गैरी टर्नर का। गैरी एक दुर्लभ मेडिकल परिस्थिति एल्हलर्स डैनलोस सिंड्रोम से पीड़ित हैं। ये एक ऐसी अवस्था है जिसमें शरीर की चमड़ी काफी पतली हो जाती है। गैरी अपनी चमड़ी को 6.25 इंच तक खींच सकते हैं।
गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इलेन डेविडसन को सबसे ज्यादा टैटू पियरसिंग करवाने के रिकॉर्ड से नवाजा है। उन्होंने अपने बदन पर 4225 बार पियरसिंग करवाया है। ये पियरसिंग उनके मुंह के अंदर से लेकर उनके स्तन और प्राइवेट पार्ट पर भी है।
गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड
अब जानिए सबसे लंबे नाखून रखने वाली महिला ली रेडमंड के बारे में। अमेरिका में रहने वाली ली ने तीस सालों से अपने नाखूनों को काटा ही नहीं। उनके नाखून 28 फीट लंबे हैं। अपने नाखूनों के मेनिक्योर से लेकर नेलपेंट हर चीज का ख्याल ली रखती हैं।
गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड
गिनीज के सबसे हैरतंगेज रिकॉर्ड में भारत के राम सिंह चौहान का भी नाम दर्ज है। राम की मूंछें 14 फीट लंबी हैं। वो अपनी मूंछों को पूरे बाजू पर गीले कपड़े की तरह लपेट सकते हैं। उनकी मूंछों को रोम के इटली में साल 2010 में नापा गया था।
गिनीज के हैरतअंगेज रिकॉर्ड
जानवरों के नाम भी एक से बढ़कर एक गिनीज रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन इसे शेयर किए बगैर हम रह नहीं पाए। पगी को देख रहे हैं? ये एक ऐसा कुत्ता है जिसकी जीभ साढ़े चार इंच की है। उसे सबसे लंबी जीभ होने का रिकॉर्ड मिला। उसके जीभ को टेक्सस के एक एनिमल क्लिनिक में नापा गया था। तब वो सिर्फ नौ साल का था।