फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेब का पैसा भी आपको दे सकता है लाइलाज बीमारी, संभलकर रहें कहीं ऐसा न हो जाए

Mon, 07 May 2018 07:58 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
more money may will Sick you according to research
शायद आप न जानते हों कि आपकी पॉकेट में रखे नोट और सिक्कों में बीमारियां फैलाने वाले कीटाणु छिपे होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं।


अक्सर हम कुछ भी खाने से पहले, जेब से पैसा निकालकर सामने वाले को देते हैं और बिना हाथ धोए ही खाना शुरू कर देते हैं। इसका नुकसान यह होता है कि नोट व सिक्कों में छिपे बीमारी फैलाने वाले कीटाणु, हमारे हाथों से भोजन के जरिए पेट में पहुंचकर हमें गंभीर बीमार बनाते हैं।  

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा कराए गए एक शोध के मुताबिक, नोट और सिक्कों से संक्रमण होता है। शोधकर्ताओं ने अलग-अलग स्रोतों से इकट्ठा किए गए नोट और सिक्कों का परीक्षण किया। ये करंसी रिक्शा चलाने वालों, दवा की दुकान, खोमचे वालों से इकट्ठा की गई थी। शोध में पाया गया कि इनमें संक्रमण फैलाने वाले कीटाणु भारी मात्रा में थे। 

यदि किसी व्यक्ति को कोई संक्रामक बीमारी है और उसके हाथों से नोट या सिक्के किसी दूसरे के हाथ में पहुंचे, तो बीमारी के कीटाणु एक से दूसरे में पहुंचते रहते हैं। इस तरह यह बीमारियां फैलाते हैं। अलग-अलग शोध में नोट व सिक्कों पर 78 तरह के कीटाणु पाए गए हैं, जो पेट संबंधी रोग, त्वचा संबंधी बीमारी, आंखों के इन्फेक्शन, गले संबंधी बीमारी के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह कीटाणु शरीर के इम्यून सिस्टम को भी कमजोर करते हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर होगा, तो बीमारियां आसानी से लग जाएंगी। 

एटीएम स्लिप भी नुकसानदेह 

more money may will Sick you according to research
एक शोध के अनुसार, एटीएम से निकली पर्ची भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इनके ऊपर केमिकलयुक्त कोटिंग होती है, जो गंभीर बीमारियां दे सकती है। थर्मल प्रिंटर से प्रिंट होने के कारण डॉक्टर भी इससे दूर ही रहने की सलाह देते है। डाक्टरों के मुताबिक, इन पर जो कोटिंग चढ़ायी जाता है, इनमें स्टेब्लाइजर्स, ट्रायरीन मिथेन थॉलिड, के ल्यूकोडाय, बीपीए और बायस्फेनॉल-बी बीपीएस का प्रयोग होता है, जो त्वचा संबंधी बीमारी, आंखों के इन्फेक्शन, लीवर डिजीज, कैंसर जैसी बीमारियों का कारण है। 

सावधानी ही बचाव

यूनिवर्सिटी आॅफ लंदन के एक शोध में कहा गया है कि एटीएम स्लिप पर लगे, इन हानिकारक केमिकल्स का असर लंबे समय तक रहता है। इसकी मात्रा जानने के लिए जब लोगों का यूरीन टेस्ट किया गया, तो अस्सी प्रतिशत से ज्यादा व्यक्तियों में केमिकल्स के अंश पाए गए। विशेषज्ञों का कहना है कि एटीएम स्लिप या थर्मल प्रिंटर से निकले बिल को अपने पास संभालकर रखने के बजाय, फाड़ दे या उसे पकड़ने के बाद हाथ साबुन से जरूर धोएं। इसी तरह कुछ भी खाने से पहले अगर नोट या सिक्कों को छुआ है, तो हाथ साफ पानी या साबुन से जरूर धोएं। इससे आपकी सेहत को नुकसान नहीं होगा।

डॉक्टर कहते हैं 

more money may will Sick you according to research
नोट और सिक्के कई हाथों और गंदगी के बीच से होते हुए हमारे पास पहुंचते हैं, ऐसे में इन पर हानिकारक बैक्टीरिया चिप जाते हैं, जो हमारे हाथों से होते हुए शरीर में प्रवेश कर, पेट का संक्रमण, छाती का संक्रमण, त्वचा संबंधी बीमारी, डायरिया, टायफाइड, पेट की टीबी जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। जब भी इनको हाथों में लें, हाथ जरूर धो लें। अन्यथा बीमार हो सकते हैं।  

डॉ. रक्षित गर्ग, सीएमओ
एलएनजेपी, हॉस्पिटल दिल्ली 
 -एम.जे बख्शी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed