फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी ही चालाकी से बंदरों ने लूट लिए 2 लाख रुपए, पुलिस ने पकड़ा तो हैरान करने वाली सच्चाई आई सामने

Thu, 31 May 2018 08:17 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 May 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Monkey snatches rupees two lakh cash bag
monkey
अभी तक फ्रिज का दरवाजा खोल खाने का सामान पार करने वाले बंदरों ने कुछ ऐसा कर दिया कि जानकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। जी हां, बंदरों ने मिलकर एक सर्राफ का थैला छीन लिया। जो पैसों से भरा हुआ था। बैग में तकरीबन 2 लाख रुपए थे। पीछा करने पर बंदर 60 हजार रुपए फेंक गए लेकिन 1.40 लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। इसके बाद क्या हुआ जानिए...
Monkey snatches rupees two lakh cash bag
monkey
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो आगरा के नाई की मंडी हलका मदन के रहने वाले सर्राफ विजय बंसल के साथ यह घटना घटी है। विजय की पत्नी रेनू का धाकरान चौराहे पर स्थित नाथ कांप्लेक्स में इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। सोमवार को वह अपनी बेटी नैन्सी के साथ दो लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने गए थे। रुपये का थैला नैन्सी ने पकड़ा था।

 
Monkey snatches rupees two lakh cash bag
monkey
दोनों बैंक पहुंचकर जब प्रथम तल पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़ने लगे तभी वहां मौजूद तीन-चार बंदरों ने नैन्सी से पैसों वाला थैला छीन लिया। सर्राफ और उनकी बेटी के शोर मचाने पर बैंक का गार्ड और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बंदरों का पीछा किया। इस पर एक बंदर थैला लेकर तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। इसके बाद बंदरों ने...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monkey snatches rupees two lakh cash bag
100-100 की पांच गड्डी थैले से निकालकर फेंक दी। जबकि एक गड्डी से नोट निकालने के बाद उनको फाड़ कर फेंकना शुरू कर दिया। ये देखकर सर्राफ का क्लेजा हिल गया। पुलिसकर्मियों और गार्ड ने मिलकर बंदर को घेरने की कोशिश भी की लेकिन बंदर फिर इमारत की चौथी मंजिल पर जा पहुंचा। छठीं गड्डी और फटे हुए नोट बंदर ने नीचे फेंक दिए। इसके बाद बंदर इमारतों पर इधर से उधर दौड़ता रहा। दर्जनों लोग उसके पीछे-पीछे शोर मचाते हुए भागते रहे लेकिन वह हाथ नहीं आया। लगभग एक घंटे तक उसने लोगों को खूब दौड़ाया।

 
विज्ञापन
Monkey snatches rupees two lakh cash bag
आखिर में बंदर ने चौथी मंजिल पर पहुंच कर थैला नीचे तीसरी मंजिल पर फेंक दिया। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि सर्राफ के हाथ रकम फिर भी नहीं लगी। उन्होंने आशंका जताई कि वहां मौजूद किसी और शख्स के हाथ यह पैसे लग गए जो नीयत खराब होने पर उन्हें लेकर वहां से फरार भी हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed