फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजूबा: मिलिए दुनिया के सबसे बड़े परिवार से, 39 बीवियों के साथ 94 बच्चे

Tue, 07 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by : राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by : राजेश सैनी Updated Tue, 07 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
mizoram man has worlds biggest family with thirty nine wife and ninty four children
world biggest family
यूं ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा परिवार नहीं कहा गया है। आप शायद यकीन भी न करें कि एक शख्स की 39 बीवियां और 94 बच्चे हैं, जबकि परिवार में कुल 181 लोग हैं। 


 
mizoram man has worlds biggest family with thirty nine wife and ninty four children
world biggest family
यह अनोखा परिवार कहीं और नहीं बल्कि भारत के ही मिजोरम राज्य में रहता है। यहां 72 साल के हो चुके जियोना चान नामक शख्स ने अपनी जिंदगी में अब तक 39 शादियां की है जिनसे उन्हें 94 बच्चे हैं। हैरानी इस बात पर होती है कि जियोना की उम्र 70 पार होने के बावजूद वह अब भी फिट नजर आते हैं। वे खुद को गांव का सबसे खूबसूरत और स्मार्ट व्यक्ति मानते हैं। गांव की जो महिला उन्हें पसंद आ जाती है, उसे या तो वह खुद पत्र भेजकर शादी की इच्छा दिखाते हैं या फिर अपनी ही किसी बीवी या परिचित के जरिए रिश्ता के लिए प्रस्ताव भेजते हैं, अगर लड़की मान ले तो उससे उनकी शादी हो जाती है।


 
mizoram man has worlds biggest family with thirty nine wife and ninty four children
world biggest family
हालांकि जियोना ने पिछले कुछ सालों से नई शादी नहीं की है। हालांकि उनकी इच्छा एक अमेरिकी बीवी लाने की है। उनकी आधी बीवियां 40 साल या इससे कम उम्र की हैं। उन्होंने पहली शादी महज 17 साल की उम्र में की थी, वो भी खुद से तीन साल बड़ी लड़की से। उसके बाद वह शादियां करते गए। अब उनके भरे पूरे परिवार में बहुएं और दामाद हैं तो कई पोते-पोतियां भी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mizoram man has worlds biggest family with thirty nine wife and ninty four children
world biggest family
विशाल घर में राजा जैसे रहता है परिवार का मुखिया
जियोना अपने परिवार के सबसे खास व्यक्ति हैं। इनके पास बड़ा परिवार होने के साथ-साथ अकूत संपत्ति है। वह जिस गांव में रहते हैं, उसका काफी बड़ा हिस्सा उनका खुद का है। इसलिए वे राजा की तरह जीवन जीते हैं। इसके अलावा मिजोरम के भक्तवांग गांव में पहाड़ी पर बना उनका चार मंजिला विशाल घर अलग ही दिखता है। इसमें 100 कमरे हैं। हर बीवी और उसके परिवार को अलग कमरे दिए गए हैं। बच्चे अगर बड़े हो जाते हैं और उनकी शादी हो जाती है तो उन्हें भी अलग कमरा मिल जाता है। खुद जियोना सबसे निचले तल पर एक बड़े से कमरे में रहते हैं। घर का सबसे बड़ा डबल बेडरूम केवल उनके पास है। हर बीवी को उनके पास रहने के लिए एक हफ्ते का समय मिलता है, जो रोटेशन के हिसाब से तय है, हालांकि इसमें बदलाव भी होता है लेकिन जियाओ की ही इच्छा से।

 
विज्ञापन
mizoram man has worlds biggest family with thirty nine wife and ninty four children
world biggest family
परिवार के सदस्यों को याद रखने के लिए कम्प्यूटर में सेव किया है डाटा
जियोना का ही एक बेटा कम्प्यूटर पर पूरे परिवार का डेटा रखता है, जिसमें हर बीवी और उनके बच्चों का विवरण लगातार भरा जाता है। ये इसलिए किया जाता है क्योंकि जियोना को इतने बड़े परिवार के लोगों के नाम याद रखने मुश्किल हो जाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed