फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चूहों की फौज ने ATM में घुसकर ऐसी मारी चोट, चंद पलों में खाक हो गए 12 लाख के नोट

Wed, 20 Jun 2018 11:03 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Mice destroyed twelve lakh rupees new notes in a atm at Assam
ATM
सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब घटना से सबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो में स्टिल फोटोज का इस्तेमाल किया गया है जिनमें दिखाया गया है कि चूहों की फौज ने मिलकर एक ATM में घुसकर ऐसी तबाही मचाई है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। 
Mice destroyed twelve lakh rupees new notes in a atm at Assam
atm
जी हां, ये घटना असम के तिनसुकिया की बताई जा रही है। जहां बीते दिनों एटीएम बिना नोटो के ठंडे पड़ चुके थे, वहीं असम के इस इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में चूहों ने 12 लाख रुपए के नोट कुतर डाले। 
 
Mice destroyed twelve lakh rupees new notes in a atm at Assam
atm fraud
बताया जा रहा है कि यह सभी नोट 2000 और 500 के नए नोट थे। लैपुली इलाके का यह एटीएम तकनीकी खराबी के कारण 20 मई से बंद पड़ा था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो नोट के कुतरे जाने की बात तब पता चली जब 11 जून को रिपेयरमैन मशीन को ठीक करने पहुंचा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mice destroyed twelve lakh rupees new notes in a atm at Assam
ATM
बैंक अधिकारियों की मानें तो 12,38,000 के नोट नष्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से केवल 17 लाख कीमत के नोट सही बच पाए हैं। गुवाहाटी की फाइनेंशियल कंपनी एफआईएस ग्लोबल बिजनेस सोल्यूशन जो एटीम को चलाती है उसने एटीम में 19 मई को 29 लाख रुपए जमा किए थे। 

 
विज्ञापन
Mice destroyed twelve lakh rupees new notes in a atm at Assam
12 lakh rupees was distroyed by mice
यह बात भी सामने आ रही है कि एटीएम 20 मई को खराब हो गया था। शिकायत मिलने पर 11 जून को एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी एफआईएस ग्लोबल बिजनेस सोल्यूशन के कर्मचारी मशीन ठीक करने पहुंचे थे और वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। यह भी कहा जा रहा है कि इस पूरी घटना के फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर डाले थे जो वायरल हो गए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed