{"_id":"5bd8150dbdec2269807e0244","slug":"mexican-women-removes-her-belly-button-and-gifted-to-her-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट किया शरीर का ऐसा अंग, जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट किया शरीर का ऐसा अंग, जानकर रह जाएंगे दंग
Tue, 30 Oct 2018 02:13 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Paulina Casillas Landeros
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार में लोग क्या नहीं कर जाते मगर आज जो मामला हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं ऐसा शायद ही आपको कहीं देखने को मिला होगा। जी हां, यह एक ऐसी लड़की के बारे में है जिसने अपनी मोहब्बत के लिए जो किया उसे दुनियावाले पागलपन ही कहेंगे। दरअसल, इस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए अपने शरीर के साथ ऐसा खिलवाड़ कर दिया जिसकी वजह से अब इसे काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। डॉक्टर का कहना है ऐसा करना सरासर बेवकूफी है क्योंकि ऐसी स्थिति में इंसान की जान भी जा सकती है।
2 of 5
Paulina Casillas Landeros
हुआ यूं, कि मैक्सिको की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए उसे ऐसा गिफ्ट देने के बारे में सोचा जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, युवती ने ऑपरेशन कराकर अपने पेट से अपना बैली बटन हटवा दिया और उसे अपने प्रेमी को 'प्यार के प्रतीक' के रूप में गिफ्ट कर दिया। हालांकि अब दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है।
3 of 5
Paulina Casillas Landeros
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक 'पॉलीना कैसीलास लेंडरोस' नामक यह लड़की मेक्सिको में गुआडालाजारा की रहने वाली है। लेंडरोस ने बताया कि यह तकरीबन तीन साल पहले की बात है जब उसने अपनी नाभी का ऑपरेशन कराया था। लेंडरोस के परिवारवाले उसके ऐसे बर्ताव के कारण पहले ही उसे अपने से अलग कर चुके थे। पॉलीना कहती है कि उसने अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू गुदवा लिए थे जो उसके परिवार को पसंद नहीं थे। वो उसे ऐसा करने से मना करते थे लेकिन पॉलीना इसे अपनी आजादी में रुकावट समझती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Paulina Casillas Landeros
पॉलीना ने परिवार की फिक्र किए बिना अपने शरीर पर कई टैटू बनवाए यहां तक कि उसने अपनी जीभ को भी पियर्स करा लिया। पॉलीना को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह जो कर रही है उससे उसका क्या नुकसान होने वाला है। इसका उसे तीन साल बाद पता चला जब बेली बटन निकलवाने के कारण उसकी तबीयत खराब रहने लगी। डॉकटर्स ने जब जांच की तो पॉलीना को बताया कि उसकी जान खतरे में है। अब पॉलीना को अपनी गलती का अहसास हो रहा है। अब उसे लगता है कि वह उस समय अगर अपने परिवार की बात मान लेती तो उसकी जान पर नहीं बनती।
विज्ञापन
5 of 5
Paulina Casillas Landeros
फिलहाल, पॉलीना के लिए यह सबसे मुश्किल घड़ी है जब न तो उसके साथ उसका प्यार है और न ही उसका परिवार। बता दें पॉलीना के ब्वॉयफ्रेंड ने ही उसे यह ऑपरेशन कराने के लिए कहा था। हालांकि पॉलीना के लिए भी यह बेहद दर्दनाक प्रक्रिया रही थी। उस समय पॉलिना को लगता था कि वह अपने पूर्व प्रेमी, डैनियल रामिरेज को अच्छी तरह से जानती है। वह किसी भी सूरत में उसका साथ नहीं छोड़ेगा। पॉलीना कहती है 'मैं अपने डेनियल को बहुत प्यार करती थी, उसने काफी जगह मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ निभाया, मुझे समर्थन दिया। इसलिए वही मेरे जीवन में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक रहा। पॉलीना आगे कहती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसके प्यार की दी हुई निशानी को हमेशा संभाल कर रखेगा लेकिन हकीकत में हुआ कुछ और। वह पॉलीना को छोड़कर चला गया। उस क्षण पॉलीना को अपनी गलती का एहसास हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।