{"_id":"5bc44beebdec2269b8462a69","slug":"meet-the-american-women-who-is-giving-back-biting-masseuse-getting-her-teeth-into-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये महिला दांतों से काटकर करती है मसाज, बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी आते है इनके पास","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये महिला दांतों से काटकर करती है मसाज, बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी आते है इनके पास
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:49 PM IST
a
मसाज हमारे शरीर को काफी आराम पहुंचाती है और सारी थकावट दूर कर देती है। बड़े शहरों में लोग स्पा में जाकर बॉडी मसाज लेते हैं। मसाज के भी कई तरीके हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी अजीब मसाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में न तो आपने पहले कभी सुना होगा और न ही कभी पहले देखा होगा। जी हां, ये है दातों से काटकर की जाने वाली मसाज... क्यों सुनते ही कान खड़े हो गए न..?
dd
सबसे पहली बात तो यह है कि स्पा का चलन काफी तेजी से हो रहा है। लोग हैल्थ कॉन्शियस होते जा रहे हैं। दूसरी बात यह है कि आप किसी भी स्पा सेंटर में जाकर देखें तो मसाज करने के लिए ज्यादातर स्टाफ में आपको महिलाओं ही नजर आएंगी। तो कहना गलत न होगा कि महिलाओं से मसाज का चलन बड़ा है।
dd
खासतौर से बड़े शहरों में ग्लैमरस लड़कियों को स्पा सेंटर पर अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हायर किया जाता है। लेकिन अब जब ये तरीका भी पुराना पड़ने लगा तो स्पा करने का तरीका ही बदल दिया गया। जी हां, अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने यह अनोखा मसाज सेंटर खोला है।
विज्ञापन
dd
48 वर्षीय डोरोथी स्टीन दुनियाभर में अपने मसाज सेंटर पर दी जाने वाली अनोखी मसाज के कारण काफी मशहूर भी हो चुकी हैं। आपको सुनकर अजीब लगेगा लेकिन यह हकीकत है कि इनके पास मसाज ट्रीटमेंट लेने के लिए लोग महीनों पहले अपॉइंटमेंट फिक्स करके आते हैं। यहां मसाज हाथों से नहीं बल्कि पीठ पर दांतों से काट कर की जाती है।
a
दावा किया जाता है दांतो से काटने की वजह से मसाज करवाने वालों को काफी राहत मिलती है। डोरोथी अपने मसाज पार्लर पर मसाज ट्रीटमेंट देने के लिए तकरीबन दस हजार रुपए लेती है। दूसरी शर्त यह है कि डोरोथी केवल सेलिब्रेटी को ही यह ट्रीटमेेंट देती है। यानी कि आपको सेलिब्रिटी बनना पड़ेगा वर्ना आपको यह थेरपी नहीं मिलेगी। बताना चाहेंगे कि अपनी इस मसाज थेरपी के कारण डोरोथी काफी फेमस हो चुकी हैं।