एक मंच पर जब दुनिया के सबसे छोटे कद के लोग जमा हुए तो नजारा कुछ ऐसा था। वॉकिंग विद जायंट्स फाउंडेशन द्वारा इंग्लैंड के लिवरपूल में ये आयोजिन किया गया जिसमें दुनिया भर से प्रीमॉर्डियल ड्वार्फिज्म यानी बौनेपन से ग्रसित लोगों को बुलाया गया था।
खास आयोजन में पहुंचे बौनेपन से ग्रसित बच्चे
कुछ के लिए ये बहुत भावुक क्षण था क्योंकि उन्होंने अपने अलावा पहले बार किसी और को भी ऐसी स्थिति में देखा था। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, रूस, कोलंबिया जैसे देशों से लोग पहुंचे। अभिभावकों के लिए सुनहरा मौका था क्योंकि लोग अपने बच्चों का वहां मौजूद डॉक्टरों से इलाज करा पाए और दूसरों से बात कर के जानकारी हालिस कर पाए।
खास आयोजन में पहुंचे बौनेपन से ग्रसित बच्चे
ऑस्ट्रेलिया से अपने 15 साल के बेटे लियो के साथ पहुंचीं एक महिला पॉलीन ने बताया कि जैसे ही लियो ने दूसरे बच्चों को देखा तो ऐसा खुश हुआ मानो बिछड़े हुए भाई-बहन मिल गए हों। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों में आकर उन्हें दूसरे अभिभावकों से मिल कर और बात कर के कई नई जानकारियां मिलती हैं।
खास आयोजन में पहुंचे बौनेपन से ग्रसित बच्चे
रॉबर्ट और ज्यूडिथ वैन जेर लिंडन अपनी चार साल की बेटी एमा को नीदरलैंड से लेकर आए। रॉबर्ट ने बताया,'' हम इंटरनेट पर कुछ खोज रहे थे कि इस ग्रुप के बारे में पता चला। हम एमा को डॉक्टरों को दिखाएंगे, हम डरे हुए हैं लेकिन इससे हमें मदद भी मिल रही है। दूसरे बच्चों को देख कर पता चलेगा कि हम किस स्थिति में हैं।''
खास आयोजन में पहुंचे बौनेपन से ग्रसित बच्चे
प्रीमॉर्डियल ड्वार्फिज्म ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों का कद बहुत छोटा होता है लेकिन उनकी हड्डियां और दूसरे अंग उसी कद के मुताबिक होते हैं। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को चीजें सीखने में दिक्कत होती है, दिल की बीमारियां होती हैं। जबकि दूसरे तरह के बौनेपन में ऐसा नहीं होता।