{"_id":"5b7e306442c7924670022f8c","slug":"medical-miracle-of-rare-surgery-of-a-finger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल की बच्ची की उंगली के साथ डॉक्टर ने किया कुछ ऐसा, देखने वालों की फटी रह गई आंखें","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
डेढ़ साल की बच्ची की उंगली के साथ डॉक्टर ने किया कुछ ऐसा, देखने वालों की फटी रह गई आंखें
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
doctor
मेडिकल की दुनिया में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जी हां, डॉक्टर्स ने वो कर दिखाया है जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। जी हां, डॉक्टर्स ने उंगली को अंगूठा बना दिया।
hand
मीडिया रिपोर्टों की माने तो नवोदिता (बदला हुआ नाम) के अंगूठे का बचपन से पूरा विकास नहीं हो पाया था। इस चलते न तो खिलौने पकड़ पाती थी और न ही सही से वह उस हाथ से कोई काम ले पाती थी। लेकिन इस रेयर ऑपरेशन ने उसकी जिंदगी बदल दी। नवोदिता अब सामान्य तरीके से सारे काम कर पा रही है।
hospital
दरअसल, डॉक्टरों ने उसकी इंडेक्स फिंगर को रेयर सर्जरी के जरिए अंगूठे में बदल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अविकसित अंगूठे को हटा दिया। वह अब हाथ से चीजें पकड़ पा रही हैं और सारे काम खुद कर पा रही है। यह रेयर सर्जरी पीएसआरआई के डॉक्टर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor
पोलिकाइजेशन प्रक्रिया के तहत चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉकटर्स को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस दौरान बच्ची के अंगूठे को रिकंस्ट्रक्ट कर पूरी तरह ठीक कर दिया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्ची हाइडोप्लास्टिक थंब के साथ रेडियल क्लब हैंड नामक बीमारी से पीड़ित थी। वैसे यह बीमारी जन्म लेने वाले एक लाख नवजातों में से करीब एक को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
doctor
कमाल की बात यह है कि अब नवोदिता जैसे-जैसे बड़ी होगी, उसका नया अंगूठा और हाथों की उंगलियां भी बराबर रूप से बड़ी होंगी। ये अपने आप में एक बड़ा चमत्कार होगा। वैसे देखा जाए तो नवोदिता का ऑपरेशन किसी चुनौती से कम नहीं था। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन अगर डेढ़ साल की उम्र तक हो जाते हैं तो यह पूरी तरह सफल रहते हैं। जबकि उम्र ज्यादा हो जाने पर फिर से बने अंगूठे का साथ देने में दिमाग को बहुत समय लगता है। इसलिए उम्र ज्यादा होने पर ये ऑपरेशन सौ फीसदी सफल हो यह कह पाना बेहद मुश्किल होता है।