फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूठकर मायके चली गई पत्नी के लिए पीएम मोदी को लिखा खत, कर दी ऐसी गुजारिश

Tue, 31 Jul 2018 09:47 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
man wrote letter to prime minister modi for her angry wife and request him to send her back

सड़क, नाली, घर और विकास जैसे काम के लिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करोड़ों लोगों ने चिट्ठियां लिखी होंगी लेकिन क्या आपको पता है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के बारे में बताते हुए पीएम मोदी को खत लिखा है। प्रधानमंत्री के नाम से कई लोग अपनी समस्याओं को बताते हुए खत लिखते हैं। ये सभी खत पीएमओ कार्यालय में पहुंचते हैं। इस बार गांव के एक युवक ने पीएम से अपनी पत्नी के लिए गुहार लगाई है। पीएम के नाम खत लिख कर उस युवक ने उसके वैवाहिक जीवन को बर्बाद होने से बचाने और नाराज होकर मायके चली गई पत्नी को वापस बुलाने की गुजारिश की है। 

man wrote letter to prime minister modi for her angry wife and request him to send her back

उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसकी पत्नी के लौटने से उसका सूना घर वापस आबाद हो सके और बिना पुलिस कार्रवाई के उसकी पत्नी सकुशल वापस लौट सके। आपको बता दें कि गांव भैरूपुरा के युवक जगदीश प्रसाद की शादी 7 जुलाई 2018 को बिहार की मीरा के साथ हुई थी। शादी के बाद 12 दिनों तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद मीरा पति की किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली गई। 

man wrote letter to prime minister modi for her angry wife and request him to send her back
wedding

जगदीश के मुताबिक मीरा अब वापस नहीं आना चाहती है। गुस्से में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। आपको बता दें कि दोनों की शादी परिजनों की सहमति से ही हुई थी। 12वीं कक्षा तक पढे़ जगदीश का मानना है कि पीएम मन की बात में सभी की लोगों की पीड़ा सुनते हैं। उसे विश्वास है कि खत मिलने के बाद वह उसकी समस्या का भी समाधान जरूर करेंगे। जगदीश ने चिठ्ठी में गांव वालों के भी हस्ताक्षर भी करवाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man wrote letter to prime minister modi for her angry wife and request him to send her back
wedding

जगदीश का कहना है कि जून 2018 में पहले भी गांव के एक व्यक्ति ने पीएम को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद पीएमओ कार्यालय से राज्य सरकार के पास उसकी पीड़ा पहुंची और स्थानीय प्रशासन ने उसे करीब साढे़ चार लाख रुपए की मदद दी थी। इसी को देखते हुए उसने भी पीएम मोदी से गुहार लगाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed