फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 बार लॉटरी जीत गया यह शख्स, हर बार अपनाता गया यह फॉर्मूला

Mon, 03 Sep 2018 01:03 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Man Wins Lottery By combinatorial condensation method
Lottery

हर किसी की तमन्ना होती है कि उसकी बड़ी सी लॉटरी लग जाए और उसके सारे अरमान पूरे हो जाएं। ऐसी ही ख्वाहिश रोमानिया के रहने वाले अर्थशास्त्री स्टीफन मैंडल की थी। मगर वह इतने गरीब थे कि उसके पास मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसे नहीं थे। 

Man Wins Lottery By combinatorial condensation method
Lottery

सालों की कड़ी मेहनत के बाद मैंडल ने एक फॉर्मूला तैयार किया जिसके आधार पर एक या दो नहीं बल्कि कुल 14 बार उनकी लॉटरी लगी। कॉम्बिनेटोरियल कंडेनसेशन के जरिए उन्होंने फॉर्मूला बनाया था। इस फॉर्मूले के आधार पर जितने भी संभावित कॉम्बिनेशन बनते थे वे उन सभी नंबरों के टिकट्स खरीद लेते थे।

Man Wins Lottery By combinatorial condensation method
Lottery

स्टीफन ने इस बात की भी गणना कर ली थी जिन नंबरों के टिकट की लॉटरी लगने की संभावना बन रही थी, उन सभी को खरीद लेने का बाद जो कुल खर्च आएगा वह लॉटरी लगने पर मिलने वाली ईनाम राशि से काफी कम होगा। लिहाजा, वह सभी संभावित नंबरों के टिकट खरीद लेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Wins Lottery By combinatorial condensation method
Stefan Mandel

उदाहरण के तौर पर, अगर खेल में 1 से 40 तक छह अंकों की लॉटरी तय की गई तो करीब 3,838,380 ऐसे नंबर कॉम्बिनेशन निकल जाएंगे जिनमें से किसी एक की लॉटरी पक्की हो। अब अगर 82 करोड़ रुपये का ईनाम तय किया गया हो और एक लॉटरी 82 रुपये में बिक रहा हो, तो भी जिन नंबरों की लॉटरी के लगने की सबसे ज्यादा संभावना हो, उन सभी को खरीदने में जितने पैसे खर्च होंगे, उससे कहीं ज्यादा पैसे जैकपॉट की राशि मिलते ही नसीब हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Man Wins Lottery By combinatorial condensation method
Stefan Mandel

दोस्तों के साथ मिलकर स्टीफन ने बड़ी तादाद में लॉटरी के टिकट्स खरीदें। उन्होंने 12 लाख रुपये से ज्यादा की लॉटरी जीत ली। दोस्तों के पैसे लौटाने के बाद भी उनके पास दो लाख से ज्यादा रुपये बचे। इसके बाद वह रोमानिया छोड़ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए और कंपनी खोल ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed