{"_id":"5ad80a7f4f1c1ba6018b556a","slug":"man-who-dressed-up-as-spider-man-sentenced-for-more-than-hundred-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पाइडर मैन को 105 साल की जेल, बच्चों के साथ करता था यह अश्लील काम","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
स्पाइडर मैन को 105 साल की जेल, बच्चों के साथ करता था यह अश्लील काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
Man dressed Spider Man
स्पाइडर मैन बनकर बच्चों के हॉस्पिटल की सफाई करने वाले एक शख्स ने बच्चों के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि कोर्ट ने उसे इसके लिए 105 साल की सजा सुना दी। इस शख्स की घिनौनी करतूत के बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। शायद इसलिए कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस शख्स के प्रति जरा भी दया नहीं बरती और उसे कड़ी सजा सुना दी।
Jarratt Turner
वेबसाइट 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स स्पाइडर मैन बनकर बच्चों का अश्लील वीडियो बनाता था फिर उन वीडियोज को वह ऑनलाइन बेच देता था। शख्स पर लगे सभी अारोप कोर्ट ने सही पाए जिसके बाद उसे यह सजा दी गई है। रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका के नैशविले में रहने वाला 36 वर्षीय जराट टर्नर बच्चों की पोर्नोग्राफी करने और आपत्तिजनक वीडियोज बेचने का दोषी पाया गया है।
Jarratt Turner
टर्नर ने कई वीडियोज इंटरनेट पर अपलोड किए और लिखा, 'मुझे बच्चे सबसे ज्यादा प्यारे लगते हैं और उम्मीद है कि आपको भी ये वीडियो देखने के बाद इन पर प्यार आएगा।' यह शख्स की मानसिकता को दर्शाता है कि किस कदर वह छोटे बच्चों को देखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jarratt Turner
बता दें, टर्नर 2014 में उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उसने पहली बार स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर हॉस्पिटल के कांच साफ किए थे। इसके बाद उसे नैशविले का स्पाइडर मैन कहा जाने लगा था। लेकिन फिर चाइल्ड पोर्नोग्राफी में पकड़े जाने पर उसे उम्र से भी ज्यादा यानी 105 साल की जेल के साथ-साथ 31 हजार डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपये का हर्जाना पीड़ित बच्चों को देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Spider-Man
टर्नर ने अपने घर की बेसमेंट में एक 10 साल की लड़की और 12 साल के लड़के का वीडियो बनाया। इस दौरान टर्नर ने बच्चों के साथ छेड़छाड़ भी की। बाद में उसने पोर्न वीडियोज इंटरनेट पर वायरल कर दिए थे। इसी के जरिए टर्नर को पकड़ा गया है। टर्नर ने पुलिस से बचने के लिए सारे जुगाड़ तैयार कर रखे थे।