{"_id":"5ad8204b4f1c1ba0098b5421","slug":"chinese-man-lighter-removed-from-stomach-after-operation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमत्कार! 20 साल से इस शख्स के पेट में फंसी थी ऐसी चीज, इतनी तकलीफों के बाद भी जिंदा रहा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चमत्कार! 20 साल से इस शख्स के पेट में फंसी थी ऐसी चीज, इतनी तकलीफों के बाद भी जिंदा रहा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
lighter
इस आदमी की कहानी जानने के बाद आप भी शायद यही बात कहेंगे कि या तो इस शख्स के सिर पर प्रभु का हाथ रहा होगा या फिर यह अवश्य ही कोई चमत्कार होगा। जी हां, दरअसल इस शख्स के साथ वो हुआ है वह कोई आम बात नहीं है। एक बार के लिए शायद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि इतना कुछ होने के बाद आखिर यह इंसान जिंदा कैसे बच गया।
lighter
दरअसल, साउथ चीन में रहने वाले इस शख्स की पेट में पिछले 20 साल से एक ऐसी चीज फंसी थी जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। बता दें, पिछले 20 साल से यह शख्स तकलीफ सहता रहा है। शुरुआत में इस चीज के चलते केवल पेट दर्द होता रहा। वह लंबे वक्त तक इसे यूं ही इग्नोर करता रहा लेकिन धीरे-धीरे दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया। फिर एक दिन वह हुआ जिसके बारे में उसने सोचा तक नहीं था।
man with doctor
उसे शौच क्रिया के दौरान खून आने लगा था और दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया। मजबूरन उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा। अस्पताल के डॉक्टर ने उसे ब्लड और यूरिन टेस्ट करवाने की सलाह दी लेकिन उसकी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल निकली। उसे भी इस बात का ताज्जुब हुआ कि आखिर उसे हुआ क्या है? सिर्फ इतना ही नहीं, डॉक्टर भी युवक की बीमारी को लेकर सोच में पड़ गए। उन्हें उसकी बीमारी पकड़ में ही नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lighter in stomach
इसके बाद जब डॉक्टर ने शख्स का एक्स रे किया तो रिपोर्ट को देखकर उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल, डॉक्टर ने शख्स के पेट में एक प्लास्टिक जैसी बड़ी चीज देखी। जी हां, दक्षिण-पश्चिम चीन के रहने वाले इस शख्स की पेट में 20 साल से एक लाइटर फंसा था। वेबसाइट 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक यह लाइटर उसने दो दशक पहले गलती से निगल लिया था। यह बात उसने खुद स्वीकार की।
विज्ञापन
lighter
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर यह लाइटर तो निकाल लिया है, लेकिन अभी तक उसकी तकलीफें कम नहीं हुई है। जियांग्ज़ी नेटवर्क टेलीविजन की रिपोर्ट की मानें तो 13 अप्रैल को चेंगदू, सिचुआन प्रांत में डुजीयागीन पीपुल्स अस्पताल में इस अज्ञात मरीज का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के डॉ क्यूई चांगवेई ने बताया कि आदमी की पेट में 3.6 इंच लंबा एक काला लाइटर मिला है। इसे एन्डोस्कोप की मदद से पेट से निकाल लिया गया।