चीन के एक होटल में ऐसा हादसा सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। चीन के जियांग्जी प्रांत के एक होटल के कमरे में एक शख्स का मृत शरीर मिला है। उसके मृत शरीर के पास तीन सांप भी मिले हैं। सांपों के कारण वहां फायरफाइटर की टीम को बुलाया गया।
फुजहोऊ फायर ब्रिगेड ने सात फायरमैन को होटल पर भेजा। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने देखा कि एक सांप होटल के रूम में था और दूसरा खाली कमरे में था। इसी के पास एक इंसान का मृत शरीर भी पड़ा था। इसके आगे की कहानी काफी बहुत खतरनाक है।
दरअसल होटल में एक महिला उस कमरे में रह रही थी। जहां यह शख्स सांप से डराकर रेप करने के लिए पहुंचा था, लेकिन सांप ने शख्स को ही काट लिया। फायरफाइटर्स ने बताया कि शख्स दुनिया के सबसे जहीरेल सांप बैंडिड क्रैट को लेकर गया था। उन्होंने कहा कि जिस समय वो कमरे में पहुंचे तो शख्स की मौत हो चुकी थी। उसे बचाने की कोई उम्मीद नहीं थी।
ये सारा मामला उस वक्त सामने आया जब एक जिओ हुआ नाम की महिला से पुलिस पूछताछ कर रही थी। उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया। जिओ ने बताया कि एक शख्स उसको शाम पांच बजे होटल के कमरे में ले गया था। अंदर आते ही वो तीन सांप ले आया और कथित रूप से उसका रेप किया। रात को सांप ने उसे काट लिया। कांटने के बाद मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की बजाय वो बेड पर आकर सो गया। आधी रात मैंने होटल छोड़ दिया और वापस घर आ गई।
जिओ अपने परिवार के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उस शख्स की मौत सांप के काटने से हुई है। लड़की ने रेप का आरोप लगाया है जिसकी जांच चल रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।