{"_id":"5adff74e4f1c1b5c098b6580","slug":"man-splurge-twenty-eight-lakh-on-his-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक रात में बार डांसर पर इतने पैसे लुटाए कि रातों-रात हो गई लखपति, पूरी हकीकत जान चौंक जाएंगे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एक रात में बार डांसर पर इतने पैसे लुटाए कि रातों-रात हो गई लखपति, पूरी हकीकत जान चौंक जाएंगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Bar girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मुंबई की एक बार डांसर पर इतने नोट बरसाये कि वो रातों-रात लखपति बन गई। रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स इस बार डांसर पर लट्टू था इसलिए उसने ऐसा किया। सबसे ज्यादा हैरानी आपको तब होगी जब यह जान लेंगे कि वह इतना पैसा कैसे और कहां से लेकर आया।
rupees
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट की माने तो सूरज रमेश कलाव नामक यह आदमी अक्सर मुंबई के एक बार में जाता था जहां उसे एक बारगर्ल से प्यार हो गया। अपने प्यार को जताने के लिए शख्स ने एक दिन नशे की हालत में लड़की पर तकरीबन 28 लाख रुपए लुटा दिए। बार में मौजूद लोग सोच में पड़ गए कि इतने साधारण से दिखने वाले इंसान के पास आखिर इतना पैसा कहां से आया।
suraj
इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सूरज को ठगी के मामले में गिरफ्तारा कर पूछताछ की। दरअसल, सूरज सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करता था। हाल ही में उसने ठाणे में रहने वाले पांच लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था। इनसे उसने 28 लाख रुपए जुटाए थे जो कि उसने बार गर्ल पर लुटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bar girls
सरकारी नौकरी न मिलने पर सचिन ठाकवे नामक शख्स व उनके चार दोस्तों ने सूरज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। सूरज मुंबई के करी रोड इलाके का रहने वाला है। सचिन ने पुलिस को बताया कि सूरज ने अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर हम लोगों से यह राशि ली थी। सूरज ने पांचों को मुंबई नगर निगम में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 2016 से जनवरी 2017 की अवधि के दौरान, इन पांच लोगों ने उसे 28 लाख 12 हजार रुपये दिए लेकिन वादे के मुताबिक नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
Handcuffs
इतना ही नहीं, पैसे लेने के बाद सूरज ने अपना फोन बंद कर लिया। तकरीबन एक महीने की तलाश के बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सूरज ने कबूल किया कि उसने सारे पैसे अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटा दिए। पुलिस ने बताया कि सूरज के खिलाफ दादर और कालाचौ पुलिस स्टेशन में शिकायतें दर्ज की गई हैं। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसे सूरज ने सरकारी पैसे लेकर सरकारी नौकरी लगवाने के लिए चुना है।