दुकान पर सामान खरीदने वालों की भीड़ तो आपने कई बार देखी होगी, लेकिन चीन में इन दिनों एक दुकानदार को देखने के लिए लोगों की लंबी कतार लगती है। लोगों को इस दुकान पर सामान खरीदने से ज्यादा दिलचस्पी लड़की की एक झलक पाने में है।
ताइवान के एक स्ट्रीट फूड शॉप पर 20 साल की लड़की मीट और फूड आइटम बेचती है। इस लड़की से सामान खरीदने के लिए लोग लंबी कतार लगाकर इंतजार करते हैं।
दरअसल, ये लड़की पेशे से मॉडल रह चुकी है। जब से इस मॉडल ने दुकान पर खाने पीने की चीज़ों को बेचना शुरु किया, तब से लोग इसे देखने आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अक्सर हॉट पैंट्स, बिकिनी और सेक्सी ड्रेसेज में नजर आती है।
मॉडल रह चुकी ये लड़की एक बच्चे की मां भी हैं। ये जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसके बावजूद भी सुबह से शाम तक लोग इस मॉडल को देखने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं।
जब से चीन में इस लड़की की लोकप्रियता बढ़ी है, तब से सोशल मीडिया में इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।