फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पल भर में करोड़पति बना शख्स अगले ही पल हो गया कंगाल, बड़ा दिलचस्प है ये किस्सा 

Tue, 25 Dec 2018 08:28 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 25 Dec 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
man declared millionaire but didn't receive the prize because lottery draw confused and wrong

ऊपर वाला जब भी देता... देता छप्पर फाड़ के... ये तो आपने सुना ही होगा। लेकिन स्विट्जरलैंड में एक शख्स के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह पल भर में करोड़पति तो बन गया लेकिन उसे कंगाल होने में भी ज्यादा देर नहीं लगी। जरा सोचिये, अगर किसी को करोड़ों रूपए मिल जाएं और अगले ही पल उससे ले लिए जाएं तो तो उसको कैसा लगेगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

man declared millionaire but didn't receive the prize because lottery draw confused and wrong
- फोटो : Social Media

दरअसल, स्विट्जरलैंड में एक शख्स के साथ घटा बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यहां एक लाइव टीवी शो के दौरान लॉटरी में एक शख्स को करोड़पति घोषित कर दिया गया था और बाद में आयोजकों ने उससे पुरस्कार राशि वापस ले ली क्योंकि बताया जा रहा है कि लॉटरी का ड्रा गलत हो गया है। 

man declared millionaire but didn't receive the prize because lottery draw confused and wrong
- फोटो : Social Media

आयोजकों ने तकनीकी त्रुटि का हवाला देकर शख्स से लॉटरी की रकम वापस करने के लिए कहा। आपको बता दें कि एसआरएफ टीवी के हैप्पी डे नाम के एक शो में ड्रम से एंड्रियास बर्क्ली नामक इस शख्स का नाम निकला, जिसके बाद इसे एक लाख स्विस फ्रैंक 794,000 यूरो  (6,34,65,443.47 रुपए) के पुरस्कार का विजेता घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man declared millionaire but didn't receive the prize because lottery draw confused and wrong
- फोटो : Social Media

लेकिन अगले ही पल पता चला कि उसका नाम इसमें गलती से आ गया है। यह पता चलने से पहले ही कार्यक्रम के आयोजकों में से एक ने पैसों से भरा ब्रीफकेस खोल दिया जिसे लाइव टीवी पर लाखों लोगों ने देखा। इस गलती के चलते बर्क्ली करोड़पति बनने से चूक गए और स्विस लॉटरी के अधिकारी के अनुसार इसका नया विजेता फिर से घोषित किया जाएगा। बीते शनिवार को बर्क्ली को जर्मन पॉप स्टार और एक्टर हरबर्ट ग्रोनीमेयर ने विजेता घोषित किया था, लेकिन फोन का जवाब न देने की वजह से वे विजेता बनने से चूक गए।   

विज्ञापन
man declared millionaire but didn't receive the prize because lottery draw confused and wrong
- फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दांव लगाने वालों ने स्विसोसोल की ओर से आयोजित ड्रा में प्रवेश करने के लिए 10 स्विस फ्रैंक (8 यूरो) का भुगतान किया था और 10 खिलाड़ियों को चुना गया था। संभावित विजेताओं के नाम ग्रोनीमेयर और शो के प्रस्तुतकर्ता रोबी कोल्लर के पीछे एक स्क्रीन पर दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed