फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी को तरस रहा था, अचानक चमक उठी किस्मत और पलभर में युवक बना करोड़पति

Fri, 06 Jul 2018 09:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Man became millionaire after winning the lottery ticket in kerala
Lottery
केरल के रहने वाले एक बेरोजगार शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी तकदीर रातोंरात बदल गई। जी हां, वह करोड़पति पलभर में बन बैठा। आप सोच रहे होंगे कि जो इंसान कुछ नहीं करता आखिर वह कैसे रातोंरात मालामाल हो सकता है? दरअसल, इसके पीछे काम आया उसका 'लकी चार्म' यानी के उसकी किस्मत...   


 
Man became millionaire after winning the lottery ticket in kerala
Lottery
केरल में कुट्टनाद के रहने वाले 30 वर्षीय तोजो मैथ्यू ने अपने दोस्तों की मदद से लॉटरी का एक टिकट खरीदा था, जिसका नंबर 075171 था। इसकी बदौलत उन्होंने सात मिलियन दिरहम यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से तकरीबन 13 करोड़ 10 लाख 45 हजार 144 रुपए एकबार ही झटके में जीत लिए।


 
Man became millionaire after winning the lottery ticket in kerala
Lottery
तोजो अबू धाबी में बतौर सिविल सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे लेकिन हाल ही में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। वे बेरोजगार थे और नौकरी की तलाश में जुटे थे। वो भारत लौट रहे थे कि उन्होंने दोस्तों से पैसे जुटाकर 24 जून को भारत आने से पहले अबू धाबी एयरपोर्ट पर लॉटरी का एक टिकट खरीदा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man became millionaire after winning the lottery ticket in kerala
Lottery
बस इसी लॉटरी टिकट ने उनकी किस्मत चमका दी। जी हां, अब तोजो करोड़पति बन चुके हैं। उनके पास 13 करोड़ रुपये है। इस बारे में तोजो की मां कुंजम्मा मैथ्यू कहती हैं, 'मेरे तीन बेटे हैं, जिसमें से एक एक ऑटो ड्राइवर है और दो बेटे अबू धाबी में सिविल सुपरवाइजर हैं। 
 
विज्ञापन
Man became millionaire after winning the lottery ticket in kerala
Tojo Mathew
तोजो का सपना एक आलीशान घर बनाने का था, लेकिन तब उसके पास पैसे नहीं थे। मगर अब तोजो लॉटरी की राशी से अपने इस सपने को पूरा कर पाएंगे। तोजो अपना सपना पूरा कर सकते हैं। गौरतलब हो यह पहला मौका नहीं है जब किसी भारतीय ने लौटरी के जरिए इतने पैसे जीते हों, इसके पहले भी दुबई में एक भारतीय शख्स ने 12 मिलियन दिरहम जीते थे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed